1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: क्या शो के विनर के लायक हैं शमिता शेट्टी? सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 15: क्या शो के विनर के लायक हैं शमिता शेट्टी? सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

 Published : Nov 17, 2021 08:08 pm IST,  Updated : Nov 17, 2021 08:08 pm IST

बिग बॉस सीजन 15 की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी का एक अहम कंटेस्टेंट माना जाता रहा है मगर सवाल ये है कि क्या वह शो की विनर बनेंगी?

Shamita Shetty- India TV Hindi
Bigg Boss 15: क्या शो के विनर के लायक हैं शमिता शेट्टी? सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन  Image Source : INSTAGRAM/SHAMITA SHETTY

Highlights

  • विशाल ने शमिता का समर्थन करते हुए कहा कि वह घर में अकेले ही लड़ रही हैं।
  • उमर रियाज ने भी अपनी बात रखते हुए शमिता को तेजस्वी से बेहतर खिलाड़ी बताया हैं।
  • फैंस #फाइटरशमिता के हैश टैग को ट्रेंड करा रहे हैं।

शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 की एक अहम कंटेस्टेंट में से एक रही है और इसके पीछे कई कारण हैं। उमर रियाज के साथ तीखे झगड़े और विशाल कोटियन के साथ उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद भी, घरवाले उन्हें सबसे मजबूत प्रतियोगी के रूप में देखते हैं। 

घर में तेजस्वी प्रकाश के साथ गठजोड़ कर चुके उमर ने विशाल से कहा कि शमिता तेजस्वी से बेहतर खिलाड़ी हैं। उमर ने कहा कि अभिनेत्री के पास एक क्लियर विजन है और दूसरे के विपरीत वह अपने स्थान पर मजबूत हैं। 

इसी तरह विशाल ने शमिता का समर्थन करते हुए कहा कि वह घर में अकेले ही लड़ रही हैं। 

उमर रियाज ने वीआईपी अपग्रेड के लिए तेजस्वी प्रकाश को चुना, लेकिन उनके हालिया खुलासे ने बिग बॉस के फैंस को शमिता को शो के लिए एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर आंका है। 

शो के दर्शक भी शमिता को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। इंटरनेट पर फाइटर शमिता ट्रैंड में रहा, एक यूजर ने लिखा, ''शमिता शेट्टी उनके दुश्मन की भी फेवरेट है।" वहीं एक अन्य ने कहा, "दुश्मन भी तारिफ करते हैं कि शमिता बेस्ट कंटेस्टेंट हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन