1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 | जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश के झगड़े के बीच ये कंटेस्टेट मार ले गया बाजी, बन गया घर का नया कैप्टन

Bigg Boss 15 | जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश के झगड़े के बीच ये कंटेस्टेट मार ले गया बाजी, बन गया घर का नया कैप्टन

 Published : Oct 18, 2021 11:35 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 11:35 pm IST

जंगल में 15 दिन बिताने के बाद कंटेस्टेंट्स मेन घर में एंट्री के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की आपसी रणनीति उन्हें दोस्त से दुश्मन में बदलने के लिए मजबूर कर रही हैं।

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss 15 | जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश के झगड़े के बीच ये कंटेस्टेट मार ले गया बाजी, बन गया घर का नया कैप्टन Image Source : VOOT

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 का दूसरा हफ्ता बीत चुका है। दूसरे हफ्ते में दशहरा होने के चलते किसी को भी शो से बाहर नहीं किया गया। शो के बीते एपिसोड में फराह खान अपना टेक देने के लिए अंदर आई थीं। उन्होंने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स के गेम की तरीफ की बल्कि घरवालों की आंखें भी खोल दीं। आइए जानें कि आज रात बिग बॉस 15 के एपिसोड में क्या था खास...

पिछले एपिसोड में देखे गए मसालेदार ट्विस्ट और टर्न ने दुश्मनी के बीज बोए थे। जंगल में 15 दिन बिताने के बाद कंटेस्टेंट्स मेन घर में एंट्री के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की आपसी रणनीति उन्हें दोस्त से दुश्मन में बदलने के लिए मजबूर कर रही हैं।

हाउस कैप्टन के रूप में शमिता का कार्यकाल आज खत्म हो रहा था तो घर एक नए कैप्टन की तलाश में चैरिएट का टास्क परफॉर्म किया जाता है। वहीं जय और तेजस्वी इस सीजन की शुरुआत से ही काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। हालांकि, कप्तानी के लिए चयन प्रक्रिया ने उनके बीच भारी दरार पैदा कर दी है।

टास्क के लिए तेजस्वी संचालक बनती हैं जो हर किसी के प्रदर्शन का न्याय करती नजर आईं। वह इस दौरान प्रतीक के साछ कप्तानी टास्क में फेयर खेलने की सलाह देती हैं। वहीं जय चाहते हैं कि तेजस्वी शो में बेईमानी से काम करें, लेकिन वह ऐसा न होने के अपने रुख पर कायम हैं। इससे दोनों के बीच एक बड़ा झगड़ा पैदा हो जाता है, जिससे उनकी दोस्ती के भविष्य पर संदेह भी नजर आ रहा है।

इस सभी खींच-तान, उठा-पटक के बाद घर में अंदर एक कप्तान का चुनाव हो जाता है। इस बार इस हफ्ते घर के कप्तान के तौर पर निशांत भट्ट चुने जाते हैं।

यहां पढ़ें

'बधाई हो' की तीसरी एनिवर्सरी पर बोले आयुष्मान खुराना, लेट प्रेग्नेंसी पर शुरू हुई चर्चा

Mumbai Drugs Case Update: आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले NCB के गवाह किरण गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रणाली राठौड़, करिश्मा सावंत बनेंगी अक्षरा और आरोही, एक सीधी तो एक होगी नॉटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन