1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: शो को 4 बार रिजेक्ट कर चुकीं हैं बालिका वधू फेम नेहा मर्दा, क्या इस बार लेंगी हिस्सा? जानें

Bigg Boss 15: शो को 4 बार रिजेक्ट कर चुकीं हैं बालिका वधू फेम नेहा मर्दा, क्या इस बार लेंगी हिस्सा? जानें

 Published : Jul 25, 2021 07:22 am IST,  Updated : Jul 25, 2021 07:23 am IST

शो पहले छह हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा, जिसे मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर करेंगे। छह हफ्तों के बाद यह शो वापस कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Neha Marda- India TV Hindi
Bigg Boss 15: शो को 4 बार रिजेक्ट कर चुकीं हैं बालिका वधू फेम नेहा मर्दा, क्या इस बार लेंगी शो में हिस्सा? जानें Image Source : INSTAGRAM/NEHA MARDA

टेलीविजन जगत का सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 15 के लिए फैंस की दीवानगी आम बात है। जैसे-जैसे शो के टेलीकास्ट होने के दिन नजदीक आ रहे हैं, फैंस के दिलों में शो को लेकर दिलचस्पी और बढ़ती जा रही है। शो पहले छह हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा, जिसे मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर करेंगे। छह हफ्तों के बाद यह शो वापस कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसकी मेजबानी पहले की तरह सलामना खान करने वाले हैं।

शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर दिन नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिसके लिए यह दावा किया जा रहा है कि वह बिग बॉस 15 में नजर आ सकते हैं। इसी बीच कलर्स टीवी के सीरियल बालिका वधू में नजर आ चुका एक और बड़ा फेस शो के लिए सामने आया है। वह कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर सीरियल बालिका वधू फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा हैं।

जी हां, नेहा मर्दा टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। बालिका वधू फेम सीरियल में अपने अभिनय और भूमिका से प्रशंसकों का दिल जीतने वाली नेहा 'डोली अरमानो की' और 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। टीवी के सबसे हिट रियलिटी शो बिग बॉस 15 में नेहा अब एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करेंगी।

बिग बॉस के नए सीजन के लिए आ रही नई अपडेट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। अब नई रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शो का ऑफर स्वीकार कर लिया है और बिग बॉस 15 के घर में एंट्री की तैयारी भी शुरू कर दी है। 

नेहा मर्दा ने भी एक इंटरव्यू में शो का ऑफर मिलने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था, ''मुझे पिछले 4 साल से इस शो की पेशकश की जा रही है और इस साल भी मुझे बिग बॉस 15 के लिए कॉल आया है। हर साल मैं यह सोचकर शो छोड़ देती हूं कि मैं यह नहीं कर पाऊंगी। मैंने सोचा कि मैं किसी के संपर्क में आए बिना घर में बंद नहीं रह सकती।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन