1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 Promo: तेजस्वी प्रकाश को पड़ेगी सलमान खान से फटकार, बादशाह मचाएंगे स्टेज पर धमाल

Bigg Boss 15 Promo: तेजस्वी प्रकाश को पड़ेगी सलमान खान से फटकार, बादशाह मचाएंगे स्टेज पर धमाल

 Published : Oct 31, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Nov 02, 2021 12:17 pm IST

बिग बॉस 15 वीकेंड का वार में सलमान खान, तेजस्वी प्रकाश की जमकर क्लास लगाएंगे। वहीं, बादशाह स्टेज पर धमाल मचाएंगे।

bigg boss 15 new promo salman khan tejasswi prakash - India TV Hindi
bigg boss 15 का नया प्रोमो  Image Source : INSTA: COLORSTV

रिएलिटी शो बिग बॉस 15 में आज वीकेंड का वार है, जहां होस्ट सलमान खान देखेंगे कि कंटेस्टेंट्स का एक-दूसरे के बीच कितना विश्वास है। इसी दौरान कुछ ऐसा होगा कि तेजस्वी प्रकाश को सलमान जमकर फटकार लगाएंगे। इस अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सिंगर बादशाह स्टेज पर सलमान के साथ ढेर सारा मनोरंजन भी करेंगे। 

एक प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान कंटेस्टेंट उमर रियाज से गेम के दौरान पूछते हैं कि वो मुश्किल समय में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश में से किससे मदद मांगेंगे? इसके जवाब में उमर कहते हैं- 'मैं तेजस्वी के पास जाऊंगा, क्योंकि वो फन लविंग है।'

Bigg Boss 15 | सलमान खान ने किसी के लिए गाया गाना तो किसी की लगा दी क्लास

सलमान खान इस जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं और उमर से कहते हैं कि 'मुश्किल समय में फन लविंग कैसे काम आएगा!' इसी दौरान बीच में तेजस्वी कहने लगती हैं कि 'आप बार-बार ऐसे क्यों बोल रहे हैं, क्या वो मुश्किल समय में मेरे पास नहीं आ सकते!'

तेजस्वी प्रकाश का ये तल्ख अंदाज सलमान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है और वो तुरंत बोलते हैं कि 'तुम मुझसे इस तरह क्यों बात कर रही हो? ये सब मेरे साथ न करिए। किसी की जान जा रही है और उसे आपके पास कॉमेडी के लिए आना चाहिए? क्योंकि तुम फन लविंग हो?' ये सब होने के बाद हंसी-मजाक का माहौल गंभीरता में बदल जाता है। 

हालांकि, सिंगर बादशाह आज स्टेज पर सलमान के साथ ढेर सारी मस्ती करते दिखाई देंगे। इसका प्रोमो भी सामने आ गया है। 

आप वीकेंड का वार एपिसोड को आज रात 9.30 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन