1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: जय भानुशाली के लिए निशांत ने दिखाई दरियादिली, एलिमिनेशन राउंड में किया सेफ

Bigg Boss 15: जय भानुशाली के लिए निशांत ने दिखाई दरियादिली, एलिमिनेशन राउंड में किया सेफ

 Published : Nov 24, 2021 10:41 pm IST,  Updated : Nov 24, 2021 10:41 pm IST

देश का चर्तित रियलिटी शो बिग बॉस हर बीतते दिन के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी एक्टिविटी के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Nishant Bhatt- India TV Hindi
Bigg Boss 15: जय भानुशाली के लिए निशांत ने दिखाई दरियादिली Image Source : VOOT

Highlights

  • निशांत की तरफ से जय को बचाए जाने के बाद उनकी बीच की नजदीकियां क्या आगे भी कामय रहेगी?
  • नॉमिनेशन के अहम दौर में निशांत ने जय को सिम्बा के बदले बचाया है।

'बिग बॉस 15' के पिछले एपिसोड में शमिता शेट्टी, राजीव अदतिया को एलिमिनेशन से बचाती नजर आई थीं। अब चूंकि टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के पास एक-एक कंटेस्टेंट को बचाने की शक्ति है। जिसका इस्तेमाल कर निशांत भट शो के हालिया एपिसोड में जय भानुशाली को एलिमिनेशन से बचाया है।

नॉमिनेशन के अहम दौर में निशांत ने जय को सिम्बा के बदले बचा लिया। निशांत हमेशा जय को अपना अच्छा दोस्त कहता थे लेकिन वीआईपी टास्क के दौरान उन्होंने प्रतीक सहजपाल और सिम्बा नागपाल को चुना। इस पर सवाल उठाया गया कि उन्होंने जय के साथ किस तरह का बॉन्डिंग साझा की? निशांत ने दोहराया कि उन्हें मौखिक रूप से खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है और वह समय पर खुद के लिए बोलेंगे।

दूसरी ओर, निशांत को भी क्रोध का सामना करना पड़ा और उन्हें कई चीजों के लिए दोषी ठहराया गया और उनके गेम चेंजिंग कदम के लिए उनकी सराहना की गई। अब जय को एलिमिनेशन से बचाने के बाद निशांत ने अपनी दोस्ती साबित करने की कोशिश की है।

देश का चर्तित रियलिटी शो बिग बॉस हर बीतते दिन के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी एक्टिविटी के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि निशांत की तरफ से जय को बचाए जाने के बाद उनकी बीच की नदीकियां क्या आगे भी कामय रहेगी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन