1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 | प्रतीक सहजपाल का कांच तोड़ना पड़ गया जंगलवासियों पर भारी, तेजस्वी प्रकाश को शो में मिला बॉयफ्रेंड

Bigg Boss 15 | प्रतीक सहजपाल का कांच तोड़ना पड़ गया जंगलवासियों पर भारी, तेजस्वी प्रकाश को शो में मिला बॉयफ्रेंड

 Published : Oct 06, 2021 11:26 pm IST,  Updated : Oct 06, 2021 11:26 pm IST

प्रतीक सहजपाल के कांच तोड़ने की सजा सभी जंगलवासियों को नॉमिनेशन के तौर पर मिलती है।

BIGG BOSS - India TV Hindi
Bigg Boss 15 | प्रतीक सहजपाल का कांच तोड़ना पड़ गया जंगलवालियों पर भारी, तेजस्वी प्रकाश को शो में मिला बॉयफ्रेंड Image Source : VOOT

बिग बॉस 15 का प्रीमियर एपिसोड भले ही कमजोर नोट पर शुरू हुआ हो, लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान ने जय भानुशाली, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, विधि पांड्या, डोनल बिष्ट, विशाल कोटियन, अफसाना खान, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, अकासा सिंह और ईशान सहगल को बिग बॉस जंगल के 'प्राणी' के रूप में पेश किया। बाद में, बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट को बिग बॉस के घर में एंट्री मिली। आइए जानते हैं शो के पांचवें दिन शो में क्या हुआ खास?

जैसा कि आप सभी को मालूम है कि प्रतीक सहजपाल के कांच तोड़ने की सजा सभी जंगलवासियों को नॉमिनेशन के तौर पर मिलती है। बिग बॉस घर से बेघर होने के लिए विधि पांड्या, विशाल कोटियन, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, मीशा अय्यर, ईशान सहगल, डोनल बिष्ट, साहिल श्रॉफ, अकासा सिंह, उमर रियाज, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, अफसाना खान और जय भानुशाली शामिल को नॉमिनेट कर देते हैं। 

बिग बॉस के ऐसा करने से विशाल कोटियन ने मौजूदा परिस्थिति पर अपना दुख जताते हुए बिग बॉस को ही खरी-खरी सुनाते हैं। 

बिग बॉस ने लौटा दिया घरवालों की फीमेल कंटेस्टेंट्स का मेकअप

बिग बॉस 15 में  कुछ कंटेस्टेंट्स जहां झगड़ों में लगे लेकिन इस साल घर में काफी मस्ती भरे पल हो रहे हैं। और यह कहना गलत नहीं होगा कि तेजस्वी प्रकाश अपने मासूम चुटकुलों से घर में सकारात्मकता लाती हैं। शो के पांचवें दिन तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस को अपना बॉयफ्रेंड बताया। वह उनसे उनके कपड़े वापस भेजने का अनुरोध करती रहती है। और चौंकाने वाली बात ये है कि जंगलवासियों में खास तौर पर महिलाओं का मेकअप लौटा दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन