1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के राखी भाई राजीव अदतिया ने 'बिग बॉस' में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के राखी भाई राजीव अदतिया ने 'बिग बॉस' में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

 Published : Oct 23, 2021 11:04 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 03:51 pm IST

'बिग बॉस 15' के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। खास बात है कि ये कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का राखी भाई भी है।

Rajiv Adatia - India TV Hindi
Rajiv Adatia  Image Source : VOOT

'बिग बॉस 15' में इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो गई है। इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम राजीव अदतिया है। शो में एंट्री लेते ही राजीव ने शो के होस्ट सलमान खान से कहा कि वो कई घरवालों को बाहर से जानते हैं। खास बात है कि जब सलमान खान ने राजीव से घरवालों को एक शब्द में डिफाइन करने को कहा तो वो पीछे नहीं हटे। जानें उन्होंने किस कंटेस्टेंट को किस शब्द से नवाजा। 

Bigg Boss 15: जय भानुशाली की इस हरकत पर फूट पड़ा सलमान खान का गुस्सा, लगाई जमकर फटकार

  1. करण कुंद्रा - कंट्रोलिंग
  2. विशाल कोटियान- टू फेस, धोखेबाज
  3. ईशान सहगल- गेम तो खेलो
  4. माइशा- तेज 
  5. अकासा- कमजोर
  6. शमिता शेट्टी- एंटरटेनिंग
  7. प्रतीक सहजपाल- नारियल
  8. तेजस्वी- समझदार
  9. उमर रियाज- क्लूलेस
  10. सिंबा- दिख नहीं रहा
  11. अफसाना- पटाखा
  12. जय भानुशाली- सोचा समझा खिलाड़ी
  13. निशांट भट- सांप

Bigg Boss 15: एक्स कंटेस्टेंट डोनल बिष्ट का बड़ा बयान, बोलीं- 'घर में सभी ने मुझे निशाना बनाया'

आपको बता दें, राजीव अदतिया लंदन के रहने वाले हैं और बिजेनस मैन हैं। खास बात है कि राजीव शमिता और शिल्पा के राखी भाई भी हैं। महज 18 साल की उम्र में राजीव कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड का चेहरा बन चुके हैं। इसके अलावा राजीव प्रोड्यूसर और सक्सेसफुल मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। राजीव सिनेमाजगत में एक नामचीन चेहरा हैं। इसका सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है जो कि कई सितारों के साथ खींची गई तस्वीरों से भरा हुआ है। खास बात है कि शो में एंट्री लेते ही राजीव के बारे में कई सेलिब्रिटीज ने उनके बारे में कई बाते बताईं। इन सितारों के नाम बिपाशा बसु, शिल्पा शेट्टी, करण टैकर हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन