1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: घर से बेघर हुईं मायशा अय्यर, फूट फूटकर रोए ईशान

Bigg Boss 15: घर से बेघर हुईं मायशा अय्यर, फूट फूटकर रोए ईशान

 Published : Nov 06, 2021 11:53 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 11:53 pm IST

'वीकेंड का वार' में मायशा अय्यर घर से बेघर हो गई हैं। नॉमिनेटेड 5 कंटेस्टेंट्स में से मायशा को सबसे कम वोट मिले थे।

Miesha Iyer- India TV Hindi
Miesha Iyer Image Source : TWITTER/MIESHAIYER

'बिग बॉस 15' के 'वीकेंड का वार' में मायशा अय्यर घर से बेघर हो गई हैं। माइशा सहित इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे। इन कंटेस्टेंट्स के नाम ईशान सहगल, सिंबा, निशांत भट और उमर रियाज थे। हालांकि कम वोट्स की वजह से मायशा को घर से जाना पड़ा। 

मायशा के घर से आउट होते ही ईशान उनके गले लगकर फूट फूटकर रोए। दरअसल, ईशान और मायशा को शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था। यहां तक कि ये दोनों ज्यादातर वक्त एक साथ ही बिताते थे। हालांकि इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों को लेकर शो के होस्ट सलमान खान ने दोनों को शो में थोड़ा ठीक से बर्ताव करने को भी कहा था। जिसके बाद इन दोनों ने सावधानी जरूर बरतीं। 

मायशा अय्यर के शो में गेम की बात करें तो वो शुरुआत से भी कमजोर लग रहा था। 'बिग बॉस 15' शुरू होते ही वो लोगों को अपने और प्रतीक सहजपाल के साथ रिश्ते पर सफाई देती दिखीं। वहीं शो के शुरू होने के 3-4 दिन में उनकी और ईशान की नजदीकियां बढ़ती दिखीं। उस वक्त घरवालों को इनका रिश्ता फेक लगा था। उनका कहना था कि शो में आते ही कुछ दिन भी नहीं बीते इतनी जल्दी इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 

Bigg Boss 15: शो में एंट्री लेते ही प्रतीक सहजपाल पर भड़कीं नेहा भसीन, बोलीं- '20 साल में इतनी बेइज्जती नहीं हुई जितनी अब हुई'

वहीं कुछ लोगों ने मायशा और ईशान के रिश्ते को गेम प्लान भी बताया। लेकिन अब देखना दिलचस्प होता है कि मायशा के जाने के बाद ईशान घरवालों से किस तरह से बर्ताव करेंगे। खास बात है कि इस हफ्ते एक नहीं दो कंटेस्टेंट्स घर के बाहर जाएंगे। इस बात का खुलासा खुद शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किया। 

 

 

 

 
 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन