1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 2020' का पहला प्रोमो हुआ रिलीज, सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर किया शूट

'बिग बॉस 2020' का पहला प्रोमो हुआ रिलीज, सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर किया शूट

 Published : Aug 08, 2020 11:04 pm IST,  Updated : Aug 08, 2020 11:04 pm IST

सलमान खान के शो बिग बॉस का पहला प्रोमो नए नाम बिग बॉस 2020 के साथ रिलीज कर दिया गया है।

bigg boss 2020- India TV Hindi
बिग बॉस 2020 Image Source : INSTAGRAM/COLORSTV/BEINGSALMANKHAN

सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 14 का सभी को बेसब्री से इंतजार था। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो का प्रोमो नए नाम के साथ शेयर किया गया है। बिग बॉस इस सीजन में बिग बॉस 2020 से जाना जाएगा। लगता है शो में इस बार लॉकडाउन ट्विस्ट आने वाला है। प्रोमो  को सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर शूट किया है।

प्रोमो में सलमान खान चावल उगाते और ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान कहते हैं लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलटेगा।

कलर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- अब पलटेगा सीन क्योंकि बिग बॉस देना 2020 का जवाब। बिगबॉस 14 जल्द ही आने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 14 सितंबर 2020 में शउरू होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में इस साल निया शर्मा, सगंधा मिश्रा, शिरीन मिर्जा, विवियन डिसेना, अविनाश मुखर्जी, जय सोनी, निखिल चिन्नपा और असीम मर्चेंट नजर आ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन