1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस मलयालम 2: रजीत कुमार ने रेशमा की आंखों में डाला था मिर्च पाउडर, हो सकती है गिरफ्तारी

बिग बॉस मलयालम 2: रजीत कुमार ने रेशमा की आंखों में डाला था मिर्च पाउडर, हो सकती है गिरफ्तारी

 Published : Mar 12, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 06:16 pm IST

टास्क के बाद हर कोई रेशमा का जन्मदिन मना रहा था, लेकिन रजीत किसी बात पर नाराज हो गए और उन्होंने रेशमा की आंखों में हरी मिर्च का पेस्ट डाल दिया।

बिग बॉस मलयालम 2- India TV Hindi
बिग बॉस मलयालम 2

नई दिल्ली: 'बिगबॉस मलयालम 2' के लोकप्रिय प्रतिभागी रजीत कुमार को घर की प्रतिभागी रेशमा के आंखों पर हरी मिर्च का पेस्ट डालने के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है। पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शो के 66वें एपिसोड की है। विद्यार्थी और शिक्षक टास्क के दौरान प्रतिभागियों को दो भागों में बांटा गया था। इस दौरान आर्या, दया, सुजो और फुकरु को शिक्षक और रजीत कुमार, रेशमा, अभिरामी, अमृता, शाजी और अलिना विद्यार्थी बने हुए थे।

टास्क के बाद हर कोई रेशमा का जन्मदिन मना रहा था, लेकिन रजीत किसी बात पर नाराज हो गए और उन्होंने रेशमा की आंखों में हरी मिर्च का पेस्ट डाल दिया।

वह रोनी लगीं और आंखें जलने की शिकायत करने लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में शो के निर्माताओं ने कड़ा कदम उठाते हुए रजीत को शो से बाहर जाने के लिए कह दिया।

आईबी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रजीत का यह व्यवहार काफी बुरा था। आईपीसी की धारा 324, 323 और 325 के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

इनपुट- आईएनएस

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन