1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: शो में हुआ डबल एविक्शन, रिधिमा पंडित और करण नाथ हुए बेघर

Bigg Boss OTT: शो में हुआ डबल एविक्शन, रिधिमा पंडित और करण नाथ हुए बेघर

 Published : Aug 23, 2021 09:08 am IST,  Updated : Aug 23, 2021 09:30 am IST

बीते एपिसोड के दौरान बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने एलिमिनेशन के लिए रिधिमा और करण के नाम की घोषणा की।

Bigg Boss OTT- India TV Hindi
Bigg Boss OTT: शो में हुआ डबल एविक्शन, रिधिमा पंडित और करण नाथ हुआ बेघर Image Source : VOOT

करण जौहर ने रविवार को बिग बॉस ओटीटी पर डबल एविक्शन की घोषणा की। कनेक्शन के तौर पर कम वोट मिलने पर रिधिमा पंडित और करण नाथ को शो से बाहर होना पड़ा। करण और रिधिमा बिग बॉस के ओटीटी हाउस में दो हफ्ते तक रहे, लेकिन शो में उन्हें ज्यादा नहीं देखा गया। टास्क से लेकर बिग बॉस ओटीटी पर उनके ओवरऑल परफॉर्मेंस तक, रिद्धिमा और करण ने बिग बॉस ओटीटी पर कुछ खास नहीं किया। इस घोषणा ने सभी प्रतियोगियों को चौंका दिया।

बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने एलिमिनेशन के लिए रिधिमा और करण के नाम की घोषणा की। घर में रहने के दौरान, प्रतीक सहजपाल के साथ लड़ाई के बाद रिधिमा काफी इमोशनल होती देखी गई थीं। उन्हें एंग्जाइटी अटैक आया और उनकी दोस्त शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल ने उन्हें शांत किया।

इससे यह बहुत स्पष्ट है कि बिग बॉस ओटीटी 'कनेक्शन' को लेकर खास होने वाला और होस्ट करण जौहर ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि खेल में बने रहने के लिए, एक मजबूत कनेक्शन होना अत्यंत जरूरी है। लेकिन कुछ कनेक्शन बहुत क्लोज होने के साथ साथ कोजी होते जा रहे हैं। जी हां, राकेश और शमिता के बारे में बात करते हैं। राकेश ने रात में शमिता के बिस्तर पर आराम करते हुए उसके साथ खुलेआम फ्लर्ट किया और अभिनेत्री भी इसे लेकर अपने इमोशन्स छिपा नहीं पाईं।

इसके अलावा, दिन में कुछ मोड़ लाते हुए बिग बॉस ने सजा कार्य की घोषणा की, जिसमें घरवालों (कनेक्शन के रूप में) को किन्हीं दो कनेक्शनों को चुनना था जो उनकी राय में कमजोर थे। प्रतियोगियों की आपसी सहमति के बाद, उन्होंने शमिता-राकेश और प्रतीक-अक्षरा को नॉमिनेट करने का फैसला किया, जबकि जीशान और दिव्या संचालक बने थे।

वीकेंड एपिसोड में एक्स कंटेस्टेंट राखी सावंत और हिना खान ने भी घर में एंट्री ली थी, और दोनों ने जमकर मस्ती की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन