'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल बनीं। दिव्या ने टॉप 2 में पहुंचे निशांत भट्ट को पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम किया। टॉप 5 फाइनलिस्ट में शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट थे। ग्रैंड फिनाले को और भी जबरदस्त बनाने के लिए कई सेलिब्रिटीज पहुंचे जिसमें करण वाही, ऋत्विक धनजानी, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का नाम शामिल है। इन सभी ने शो में जमकर मस्ती की। फिनाले से जुड़े सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले के दो हफ्ते बाद, रियलिटी शो टीवी पर 3 अक्टूबर को बिग बॉस 15 के रूप में बदल जाएगा, जिसकी मेजबानी सुपरस्टार सलमान खान करेंगे।



