रिएलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी वर्जन का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। रात को ये शो वूट पर प्रीमियर होगा। इस नए फॉर्मेट को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। शो के स्ट्रीम होने से पहले करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने न सिर्फ इस सीजन के घर की झलक दिखाई है, बल्कि अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने को नया ट्विस्ट भी दिया है।
Related Stories
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट परइस वीडियो को शेयर किया है। इसमें घर की झलकी दिखाई गई है। इंटीरियर हमेशा की तरह शानदार है। करण 'कभी खुशी कभी गम' का गाना भी गा रहे हैं, लेकिन अलग ट्विस्ट के साथ।
BIGG BOSS OTT: करण जौहर के रियलिटी शो में मिलिंद गाबा का नाम भी हुआ कंफर्म
इस वीडियो को साझा करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है- 'अब इंतजार खत्म होने वाला है। इस ओटीटी की दुनिया में मेरा कदम, अब एक और कदम करीब है। मैं और आप बहुत फन करेंगे। कह दिया न बस कह दिया।' बता दें कि ये वही डायलॉग है जो 'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ बच्चन अक्सर बोलते थे।
करण 'बिग बॉस ओटीटी' के छह सप्ताह तक चलने वाले नाटक की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह 8 अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होगा। शो की पहली कंटेस्टेंट प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन हैं, जिन्होंने 'जग घूमिया', 'स्वैग से स्वागत' और 'नई जाना' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
डिजिटल एक्सक्लूसिव के पूरा होने के बाद, शो 'बिग बॉस' सीजन 15 लॉन्च के साथ कलर्स में चला जाएगा, जिसकी मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान करेंगे।
(IANS इनपुट के साथ)