1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- मां जो भी बनाती हैं, खास होता है

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- मां जो भी बनाती हैं, खास होता है

 Published : May 10, 2020 08:48 pm IST,  Updated : May 10, 2020 08:51 pm IST

'बिग बॉस 13' के विजेता ने सोशल मीडिया पर मां-बेटे की जोड़ी की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। पोस्ट में सिद्धार्थ ने कहा कि वह उनकी मां ही हैं, जो उन्हें जमीन से जोड़े रखती हैं।

मां के साथ सिद्धार्थ...- India TV Hindi
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला Image Source : SIDDHARTH SHUKLA-- TWITTER

मुंबई: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि उनकी मां जो भी खाना बनाती हैं, वह खास होता है और उनका पसंदीदा होता है। मदर्स डे के अवसर पर सिद्धार्थ ने बताया कि क्यों उन्हें मां के हाथ का बना घर का हर खाना पसंद है। उन्होंने कहा, "मेरी मां द्वारा बनाया गया घर का खाना मेरा हमेशा से पसंदीदा रहा है। यह कुछ सादा सा हो या मसालेदार हो, मेरी मां जो कुछ भी बनाती है वह विशेष है, क्योंकि वह जिस भाव से मेरे लिए इसे बनाती हैं, वह प्यार से भरा होता है। मैं खास तौर पर अपनी कोई पसंदीदा डिश का नाम नहीं बता सकता हूं, क्योंकि उनकी कुकिंग इतनी शानदार है कि वह जो कुछ भी बनाती हैं उसका स्वाद हमेशा अच्छा होता है।"

'बिग बॉस 13' के विजेता ने सोशल मीडिया पर मां-बेटे की जोड़ी की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। पोस्ट में सिद्धार्थ ने कहा कि वह उनकी मां ही हैं, जो उन्हें जमीन से जोड़े रखती हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 के खिताब के साथ लोगों के दिल भी जीते। फैन्स ने सिद्धार्थ को खूब प्यार दिया। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी फैन्स को खूब पसंद आई। दोनों ने साथ में गाना भी किया जिसे खूब पसंद किया गया।

इनपुट- आईएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन