Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने सुलझाई एक गुथ्थी, बताया- आखिरी क्यों रोते हैं बच्चे

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने सुलझाई एक गुथ्थी, बताया- आखिरी क्यों रोते हैं बच्चे

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल कुछ दिन पहले ही दूसरी बार मां बनी हैं। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अपने एक पोस्ट में छवि ने एक सबसे बड़ी गुथ्थी सुलझा दी है।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jul 09, 2019 06:40 pm IST, Updated : Jul 09, 2019 06:40 pm IST
Chhavi Mittal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Chhavi Mittal

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल(Chhavi Mittal) कुछ दिन पहले ही दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 13 मई 2019 को बेटे को जन्म दिया है। छवि अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई बातें और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। बेटे को जन्म देने के बाद भी छवि ने  इन पोस्ट को लिखना बंद नहीं किया। अब वह बच्चों से जुड़ी बातें लिखती हैं। अपने एक पोस्ट में छवि ने एक सबसे बड़ी गुथ्थी सुलझा दी है। 

छवि ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि आखिर बच्चे क्यों रोते हैं। छवि ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- बच्चे रोते हैं। मेरा बच्चा, आपका बच्चा, सभी का बच्चा। क्योंकि बच्चे ये ही करते हैं। क्यों रोते हैं? बच्चे इसलिए रोते हैं क्योंकि उन्हें ,सिर्फ यह भाषा आती है। पर क्या आपको पता है बच्चे बार-बार लगातर क्यों रोते हैं? माता-पिता के उनकी बात सही तरीके से समझ नहीं पाने की वजह से बच्चे रोते हैं। क्या आप उस चिड़चिड़ेपन को समझ सकते हैं जब आप किसी से खाना मांग रहे हों और वह आपको घूमाए। जी हां बच्चों को आधे से ज्यादा समय यह महसूस होता है। हम माता-पिता हमे लगता है हम चीन जा रहे हैं और इस बात का आइडिया भी नहीं होता है कि हमे क्या करने को रहा जा रहा है। एक-दूसरे को बेहतर समझने के लिए नई मां को इस बात को जानना चाहिए आपका बच्चा क्यों रो रहा है। जब आपका बच्चा रोए तो आप कुछ चीजें कर सकती हैं।

1- बच्चे को रोते समय उठाने से पहले  एक मिनट देखें कि आपका बच्चा क्या साइन दे रहा है। अगर नींद आ रही हैं तो वो आंखों को मलेगा, जमाई लेगा। भूख लगी है तो जीभ को सक करेगा और इध-उधर देखेगा। अगर पेट में दर्द हो रहा है तो चिल्लाएगा। इन साइन्स के आधार पर बच्चे का ध्यान रखें।

2- बच्चों के रोने से पब्लिक में शर्मिंदा महसूस ना करें। कोई बात नहीं अगर आप पहली बार मां बनी हैं। बच्चे को समझने के लिए समय लें। हम सुपरह्यूमन नहीं हैं। तब तक  अपने ज्ञान पर विश्वास करें। लेकिन याद रहे ऊपर दी सलाह आसान हैं और फिर करें।

Also Read:

जय भानुशाली और माही विज बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम एक्टर बरुण सोबती के घर आई नन्ही परी, रखा ये प्यारा सा नाम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement