1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: दीपिका सिंह ने 'बेदर्दी से प्यार का' गाने पर किया डांस, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज

Watch: दीपिका सिंह ने 'बेदर्दी से प्यार का' गाने पर किया डांस, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज

 Published : Jun 19, 2021 07:28 am IST,  Updated : Jun 19, 2021 07:28 am IST

दीपिका सिंह ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उनका ये डांस वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है।

deepika singh bedardi se pyar ka dance - India TV Hindi
Watch: दीपिका सिंह ने 'बेदर्दी से प्यार का' गाने पर किया डांस, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज    Image Source : INSTAGRAM: DEEPIKA SINGH

'दीया और बाती हम' सीरियल में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने 'बेदर्दी से प्यार का' गाने पर डांस किया है। इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 

दीपिका सिंह ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वो जुबिन नौटियाल के हाल ही में रिलीज हुई गाने 'बेदर्दी से प्यार का' पर स्लो मोशन वॉक कर रही हैं और फिर अचानक डांस करने लगती हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने पसंद किया है। 

Video: 'दीया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह का नया वीडियो, इस बार रिप्ड जींस बनी चर्चा की वजह

इससे पहले उन्होंने 'ताउते' तूफान में टूटे हुए पेड़ों के बीच बारिश में भीगते हुए फोटोशूट कराया था तो वो जमकर ट्रोल हुई थीं। कुछ महीने पहले देश के कई हिस्सों में ताउते तूफान ने तबाही मचाई थी। कहीं पेड़ टूटकर गिर गए थे तो कहीं सड़कों पर पानी भर गया था। इस स्थिति को देखकर हर कोई लोगों की सुरक्षा की कामना कर रहा था, लेकिन इसी बीच दीपिका का एक वीडियो सामने आया। उन्होंने टूटे हुए पेड़ों के बीच ना सिर्फ फोटोशूट कराया, बल्कि बारिश में भीगते हुए डांस भी किया। ऐसे में वो ट्रोल के निशाने पर आ गई थीं। 

दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। संध्या राठी का किरदार निभाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद वो 'कवच: महाशिवरात्रि' शो में भी नज़र आई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन