1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. चक्रवात 'टाउ टे' से गिरे पेड़ के बीच नाचतीं नजर आईं दीपिका सिंह, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

चक्रवात 'टाउ टे' से गिरे पेड़ के बीच नाचतीं नजर आईं दीपिका सिंह, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

 Published : May 19, 2021 03:37 pm IST,  Updated : May 19, 2021 03:39 pm IST

देश भर में लोग कोरोना से पीड़ित हैं। उधर, देश के कई हिस्से 'टाउ टे' तूफान की चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में कहर बरपा रहा है, जिसमें मुंबई भी शामिल है।

Deepika Singh- India TV Hindi
चक्रवात 'टाउ टे' से गिरे पेड़ के बीच नाचतीं नजर आईं दीपिका सिंह Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA SINGH

देश भर में लोग कोरोना से पीड़ित हैं। उधर, देश के कई हिस्से 'टाउ टे' तूफान की चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में कहर बरपा रहा है, जिसमें मुंबई भी शामिल है। तूफान ने कई लोगों की जान ले ली है और कई जगह पेड़ गिर गए हैं। इस समय देश की मौजूदा हालात बेहद गंभीर नजर आ रही हैं।

इसी बीच टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बारिश में भीग कर टूट गिर चुके पेड़ के बीच में डांस करती नजर आ रही हैं। कई लोगों को दीपिका का ऐसा करना पसंद नहीं आया जिसके बाद ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

The Family Man 2 Trailer : सामंथा की साजिश और शादी के बीच फंसे मनोज बाजपेयी

दिया और बाती हम में संध्या का किरदार निभाने के बाद मशूहर हुईं दीपिका सिंह की तरफ से शेयर की गए वीडियो में वह बारिश और चक्रवात से हुए हालातों  के बीच इस खुशमिजाजी के साथ वीडियो बनाया, जैसे वह इस परिस्थिति का इंताजर कर रही हों। 

दीपिका की इस एक्टिविटी पर लोगों का गुस्सा फूटा है। 

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि इस बीच, कम से कम 11 लोगों की मौत के साथ, चक्रवात तौकते के प्रकोप ने सोमवार को महाराष्ट्र के तटीय जिलों में रिकॉर्ड उच्चतम बारिश और अभूतपूर्व स्तर पर तबाही मचाई।

राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि तूफान से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मुंबई में 3 सहित कम से कम 11 लोग मारे गए हैं। सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई, ठाणे सहित राज्य के तटीय क्षेत्रों से 5 अन्य लापता हैं। पालघर चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है।

मुंबई भर में चक्रवात के दौरान कम से कम 2,364 पेड़ या प्रमुख शाखाएं टूट गईं, जिससे एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

हिना खान ने पिता की याद में पोस्ट किया इमोशनल वीडियो, लिखा-हर रोज देख सकती हूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन