1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन 5' से धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा का लुक आया सामने, मोशन पोस्टर रिलीज

'नागिन 5' से धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा का लुक आया सामने, मोशन पोस्टर रिलीज

 Published : Aug 07, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 08:02 pm IST

नागिन 5 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो से हिना खान के बाद धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा का लुक सामने आया है।

naagin 5- India TV Hindi
नागिन 5 Image Source : INSTAGRAM/BALAJITELEFILMSLIMITED

एकता कपूर के शो नागिन का पांचवा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में हिना खान, धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शो से हिना खान का लुक सामने आ चुका है अब धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा का लुक रिवील कर दिया गया है। मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें हिना खान के साथ धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।

मोशन पोस्टर में धीरज को पहचानना मुश्किल है। वह लंबे बाल. चेहरे पर कट का निशान के साथ गुस्से में देखते नजर आ रहे हैं। वहीं मोहित मल्होत्रा का लुक किसी महाराजा जैसा लग रहा है। वह मरुन कलर के आउटफिट के साथ मोतियों की माला पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में लिखा है- होने वाला है घमासान युद्ध, किसके प्यार की होगी जीत?

नागिन 5 कलर्स चैनल पर 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। हर शनिवार और रविवार को 8 बजे टेलिकास्ट होगा।

आपको बता दें नागिन 5 में पराग त्यागी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। हिना खान का लुक शेयर करते हुए लिखा था- आ गई है वो घड़ी.. जब हटेगा नकाब और सामने आएगा सर्वश्रेष्ठ नागिन का.. तैयार हो जाइये नागिन के नए अवतार के लिए.. नागिन पांच।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन