1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम सेजल शर्मा ने की आत्महत्या

'दिल तो हैप्पी है जी' फेम सेजल शर्मा ने की आत्महत्या

 Published : Jan 24, 2020 09:02 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 11:54 pm IST

'दिल तो हैप्पी है जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने आत्महरत्या कर ली है।

sejal sharma- India TV Hindi
सेजल शर्मा

'दिल तो हैप्पी है जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सेजल ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या की है। शो में सेजल मेन लीड अंश भागरी की बहन का किरदार निभाती नजर आई थीं।

दिल तो हैप्पी है जी सेजल का पहला टीवी शो था। वह शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश थी। सेजल उदयपुर से थीं और वह हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। सेजल 2017 में मुंबई आई थीं और ऑडिशन देना शुरू किए थे। टेलीचक्कर से बातचीत में सेजल ने बताया था कि मिडिल क्लास फैमिली से होने की वजह से उन्हें परिवार को एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मनाना मुश्किल था। साथ ही वह अपने परिवार से किसी तरह की फाइनेंशियल हेल्प नहीं लेना चाहती थीं।

'

पहले ब्रेक के बारे में बात करते हुए सेजल ने कहा था- मैं दिल तो हैप्पी है जी शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थी।

सीरियल से पहले सेजल कई ब्रैंड के लिए एड कर चुकी हैं। वह आमिर खान, हार्दिक पांड्या के साथ एड में नजर आ चुकी हैं। सेजल शो से पहले आजाद परिंदे वेब सीरीज में भी नजर आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन