1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मुंबई की सड़कों पर घूमने निकले दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ हुई कार्रवाई

मुंबई की सड़कों पर घूमने निकले दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ हुई कार्रवाई

 Published : Jun 02, 2021 08:01 am IST,  Updated : Jun 03, 2021 01:47 pm IST

मंगलवार शाम को दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ जिम से लौटने के बाद एक ही गाड़ी में मुंबई के बांद्रा में घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।

Disha and tiger- India TV Hindi
दिशा और tiger Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANI

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कई बार डिनर डेट्स, ड्राइव और पार्टीज में एकसाथ देखा गया है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मुंबई की सड़कों पर घूमते नज़र आए। इस दौरान दोनों सुर्खियों में तब आ गए जब इन्हें मुंबई पुलिस ने रोक लिया। 

कोरोना काल में सलमान खान की फैंस से अपील, बोले - पॉजिटिव रहें, एक दूसरे की मदद करें

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की शाम दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ जिम से लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों घूमने के हिसाब से मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड के चक्कर लगा रहे थे। जब दोनों यहां का दूसरा चक्कर लगा रहे थे तभी अचानक मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक ली। इस दौरान टाइगर कार में पीछे की तरफ बैठे थे, तो वहीं दिशा पाटनी आगे की तरफ बैठी थीं।

आर माधवन के लिए ऐसे ख्याल रखते हैं 'रंग दे बसंती' और '3 इडियट्स' में को-स्टार रहे शर्मन जोशी

खबर के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड की जांच कर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। कोरोना वायरस की वजह से लगे कर्फ्यू की वजह से ये कार्रवाई की गई थी। उनके खिलाफ पेंडेमिक ऐक्ट 188, 34 के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में कार्रवाई हुई।

वाजिद खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं पत्नी कमलरुख, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बात दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी  एक साथ फ़िल्म 'बाघी 2' और 'बाघी 3' में नज़र आए थे। वर्कफ्रंट की तो हाल ही में दिशा हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आई थीं। इसके अलावा दिशा जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी 'एक विलेन' का सीक्वल है। फेमस डायरेक्ट एकता कपूर द्वारा निर्मित इस को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन