1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दिव्यांका त्रिपाठी के घर के बाहर लगा 'कोविड-19, अंदर ना जाएं' का नोटिस, जानें क्या है वजह

दिव्यांका त्रिपाठी के घर के बाहर लगा 'कोविड-19, अंदर ना जाएं' का नोटिस, जानें क्या है वजह

 Published : Mar 29, 2020 11:09 am IST,  Updated : Mar 29, 2020 11:58 am IST

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है।

divyanka tripathi coronavirus- India TV Hindi
भाई ऐश्वर्य त्रिपाठी के साथ दिव्यांका त्रिपाठी

देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सावधानी के तौर पर पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है। पीएम मोदी ने सभी से घर में रहने की अपील की है। इस बीच टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (मायका) के घर के बाहर 'कोविड-10, कृप्या अंदर ना जाएं' का नोटिस चिपकाया गया है।

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी के भाई ऐश्वर्य त्रिपाठी इंडिगो एयरलाइंस में पायलट हैं और कुछ दिन पहले ही भोपाल पहुंचे हैं। इससे पहले वे कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। ऐसे मे उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। 

दिव्यांका त्रिपाठी के कोरोना वायरस पर किए ट्वीट से फैन्स हुए आहत, टीवी एक्ट्रेस ने डिलीट किया पोस्ट

भारत में सामने आए 1 हजार मामले

बता दें कि भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच बीते शनिवार को अधिक चिंताजनक खबर आई है। देश में कोविड-19 के मामले एक हजार से अधिक हो गए हैं। कुल 1008 सामने आए मामलों में से 909 संक्रमण से अभी भी ग्रसित हैं। 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर यह आंकड़ा शनिवार सुबह तक 873 पर था, जो शनिवार शाम तक 1008 हुआ, जिनमें से कुल 909 एक्टिव मामले शामिल हैं। कुल मामलों में से 862 भारतीय नागरिक वहीं अन्य 47 विदेशी नागरिक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन