1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था 'दयाबेन' का रोल? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

क्या दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था 'दयाबेन' का रोल? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

 Published : Jun 27, 2021 09:53 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 09:53 am IST

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी ने दयाबेन का किरदार निभाया था। वो लंबे समय से ब्रेक पर हैं।

divyanka tripathi reacts on offer dayaben role in taarak mehta ka ooltah chashmah latest news - India TV Hindi
क्या दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था 'दयाबेन' का रोल? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई  Image Source : INSTAGRAM: DISHAVAKANIOFFCAL/DIVYANKATRI

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। जेठालाल से लेकर दयाबेन तक, इसके सभी किरदारों को फैंस ने खूब प्यार दिया। दयाबेन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी काफी समय से सीरियल से नदारद हैं। ऐसे में ये खबर सामने आई कि पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को इस किरदार को निभाने के लिए ऑफर भेजा गया है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अब इसकी पूरी सच्चाई खुद 'खतरों के खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट ने बताई है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इन अफवाहों का खंडन करते हुए इसे निराधार बताया। उन्होंने  कहा- 'ये एक शानदार शो है। इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करूंगी। मैं नए कॉन्सेप्ट और नए चैलेंज को देख रही हूं।'

तारक मेहता... से पहले भी फेमस थी 'दयाबेन' दिशा वकानी, इन पांच फिल्मों से बनी पहचान

दिशा वकानी को याद करते हैं दर्शक

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी को दर्शक बहुत याद करते हैं। यही वजह है कि उनकी वापसी को लेकर कयास लगाए जाते हैं। फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि दिशा ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए ब्रेक लिया था। 

'खतरों के खिलाड़ी 11' में नज़र आएंगी दिव्यांका

दिव्यांका की बात करें तो वो हाल ही में केपटाउन से भारत लौटी हैं। वो वहां पर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग कर रही थीं। उनका एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें वो मगरमच्छ को अपनी गोद में लिटाकर लोरी सुना रही थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन