1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. B'day Spl: 'आप की अदालत' में सलमान खान ने शेयर किया था 'मैंने प्यार किया' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा

B'day Spl: 'आप की अदालत' में सलमान खान ने शेयर किया था 'मैंने प्यार किया' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा

 Published : Oct 26, 2019 07:26 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 12:12 am IST

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

Salman Khan Birthday- India TV Hindi
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान ने इंडिया टीवी के फेमस शो 'आप की अदालत' में शिरकत की थी, जहां उन्होंने जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। अपनी पहली फिल्म से लेकर अपनी शादी तक की खबरों को लेकर खुलकर बात की। सलमान ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा जी के सारे सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब भी बिंदास अंदाज में दिया।

सलमान खान ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' की थी, उसके 2 सालों तक उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली। सलमान आगे कहते हैं कि 'मैंने प्यार किया' के रिलीज के कुछ दिन बाद ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने शादी करने का फैसला कर लिया था और आसपास ऐसा माहौल बन गया था कि फिल्म की सर्वेसर्वा भाग्यश्री ही थीं और इसी चक्कर में सलमान को फिल्म नहीं मिली।

दिवाली स्पेशल: 'आप की अदालत' में सलमान खान और इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने साथ में किया पुश-अप

2 साल तक सलमान को कोई फिल्म नहीं मिली। इसके बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से बात की और कहा कि कोई फिल्म इसे साइन करवा दीजिए। जैसे ही रमेश सिप्पी ने सलमान खान के साथ फिल्म करने की एनाउंसमेंट की, वैसे ही सलमान को दूसरे फिल्म के ऑफर आने लगे और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह बॉलीवुड के इकलौते दबंग खान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन