1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी शो 'एक- दूजे के वास्ते-2' ने पूरे किये 200 एपिसोड

टीवी शो 'एक- दूजे के वास्ते-2' ने पूरे किये 200 एपिसोड

 Published : Mar 05, 2021 09:16 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 09:16 pm IST

'एक दूजे के वास्ते 2' ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर सेट पर कलाकारों और क्रू मेंबर्स को केक दिया गया। 

टीवी शो 'एक- दूजे के वास्ते-2' ने पूरे किये 200 एपिसोड  - India TV Hindi
टीवी शो 'एक- दूजे के वास्ते-2' ने पूरे किये 200 एपिसोड   Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: मोहित कुमार और विधी पांड्या की भूमिका वाले टेलीविजन शो 'एक दूजे के वास्ते 2' ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर सेट पर कलाकारों और क्रू मेंबर्स को केक दिया गया। इसके साथ ही विधी और मोहित को ढेरों शुभकामनाएं भी दी गई।

शो सुपरहिट होने पर मोहित ने कहा, "200 एपिसोड पूरे करना और शो के लिए इतना प्यार हासिल करना अच्छा लगता है। 'एक- दूजे के वास्ते 2' का सेट मेरी खुशी की जगह है और मैं काफी रोमांचित हूं कि मुझे क्रू और को-स्टार्स का ऐसा सपोर्टिव ग्रुप मिला है।"

उन्होंने कहा, "हमारे लेखकों और निर्देशक ने कहानी के साथ एक अद्भुत काम किया है जो हमारे दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही है। मैं अपने प्रशंसकों का लगातार समर्थन और अपने काम से प्यार करने के लिए वास्तव में आभारी हूं।"

वहीं विधी का कहना है, "जब से मैंने सुमन के किरदार का रोल किया है, तब से मुझे दर्शकों से लगातार प्यार और समर्थन मिला है।"

आपको बता दें कि शो सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन