1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को 20 साल पूरे हो गए हैं, निर्माता ने शेयर किया पोस्ट

एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को 20 साल पूरे हो गए हैं, निर्माता ने शेयर किया पोस्ट

 Published : Jul 03, 2020 09:54 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 09:54 pm IST

एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 20 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

ekta kapoor- India TV Hindi
एकता कपूर Image Source : INSTAGRAM/EKTARKAPOOR

निर्माता एकता कपूर अपने लोकप्रिय टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। एकता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सीरियल के 20 साल पूरा होने के बारे में बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। यह क्योंकि सास भी कभी बहू थी का  टाइटल ट्रैक है।

एकता ने इसी विषय में शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, "आज 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 20 साल पूरे हो गए हैं। मुझे समीर सर और तरुण के सामने नर्वस होकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के स्क्रिप्ट के बारे में समझाना याद है। मैं उनको बता रही थी कि यह सीरियल चलेगा। इसको हमलोग एक लाख रुपये में करने की सोच रहे थे। तभी तरुण ने मेरी मां को फोन करके कहा कि मैंने कुछ पैसे कम करवाने के लिए फोन किया है, जिसपर मेरी मां ने जवाब देते हुए कहा कि मैं इसे लाख के अंदर नहीं कर सकती हूं। जिसपर तरुण ने कहा कि समीर सर ने बोला है कि हम इसपर 1.4 लाख रुपये लगाने को तैयार हैं।"

उन्होंने कहा, "ऐसा कभी नहीं हुआ है कि किसी चैनल ने बातचीत की हो और अच्छे कंटेंट के लिए अधिक पैसा दिया हो। लेकिन चैनल को हमपर विश्वास था और उन्होंने हमें समर्थन दिया, जिसके बाद डेली शोप पहली बार प्राइम टाइम पर आया, बाकी आगे का क्या इतिहास है हम सभी जानते हैं।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन