1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एकता कपूर ने घर में बेटे रवि के साथ किया डांस, शेयर किया वीडियो

एकता कपूर ने घर में बेटे रवि के साथ किया डांस, शेयर किया वीडियो

 Published : Mar 26, 2020 03:31 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 03:31 pm IST

सभी सेलिब्रिटीज इस समय सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर इस समय बेटे रवि के साथ मस्ती कर रही हैं।

ekta kapoor- India TV Hindi
एकता कपूर ने किया बेटे के साथ डांस

प्रोड्यूसर एकता कपूर इस समय फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। वह बेटे के साथ घर पर मस्ती करती रहती हैं। एकता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बेटे रवि के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रवि बहुत ही क्यूट लग रहा है।

एकता कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब आप ज्यादा सोच रहे हो तो डांस करो। डर लगे तब डांस करो। जब कारण ना पता हो तब भी डांस करो।  वीडियो में रवि बेड के सहारे खड़ो होकर डांस कर रहे हैं।

आपको बता दें एकता कपूर ने जनवरी में बेटे रवि का पहला जन्मदिन मनाया था। उन दिन पहली बार एकता बेटे को सबके सामने लेकर आई थीं।

एक इंटरव्यू में एकता ने बताया था कि वह अपने बेटे के साथ समय बिताने के लिए उसे ऑफिस ले जाती हैं। एकता कपूर सेरोगेसी के जरिए 27 जनवरी 2019 में मां बनी थी। उन्होंने बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर करके दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन