1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'दिया और बाती हम' एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी, बदमाशों ने नशे की हालत में किया कार का पीछा

'दिया और बाती हम' एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी, बदमाशों ने नशे की हालत में किया कार का पीछा

 Published : Feb 03, 2021 08:41 am IST,  Updated : Feb 03, 2021 08:47 am IST

दिल्ली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये घटना 1 फरवरी की रात की है।

prachi tehlan- India TV Hindi
प्राची तेहलान के साथ दिल्ली में हुई बदसलूकी  Image Source : INSTAGRAM: PRACHITEHLAN

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' में आरजू राठी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्राची तेहलान के साथ दिल्ली में बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। घटना के वक्त सभी आरोपी नशे की हालत में थे। 

एएनआई के मुताबिक, 'दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में टीवी अभिनेत्री प्राची तेहलान की कार का पीछा करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। ये घटना 1 फरवरी की रात की है।'

खबरों की मानें तो प्राची तेहलान अपने पति के साथ रोहिणी में रहती हैं। उनके पति बिजनेसमैन हैं। घटना वाली रात को दोनों अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटते वक्त उनके साथ ये घटना हुई। 

जानकारी के मुताबिक, प्राची ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। वो राष्ट्रीय स्तर पर बास्केट बॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन