1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. काम्या पंजाबी की शादी की तैयारियां हुई शुरू, शेयर की वेडिंग कार्ड की झलक

काम्या पंजाबी की शादी की तैयारियां हुई शुरू, शेयर की वेडिंग कार्ड की झलक

 Published : Jan 19, 2020 10:00 am IST,  Updated : Jan 19, 2020 10:00 am IST

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी बॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड की कुछ झलकियां शेयर की हैं।

kamya panjabi wedding card- India TV Hindi
काम्या पंजाबी की शादी का कार्ड

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। काम्या बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी 10 फरवरी की है और तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। काम्या ने सोशल मीडिया पर अपनी और शलभ की शादी के कार्ड की कुछ झलकियां शेयर की हैं।

काम्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें कार्ड पर शलभ और काम्या लिखा हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए काम्या ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया। #ShubhMangalKaSha। शलभ ने पोस्ट पर कमेंट करके बताया शुरूआत हुआ काशा की। यहां काम्या का और शलभ का शा मिलाकर ये शब्द बनाया गया है।

kamya panjabi instagram story
काम्या पंजाबी इंस्टाग्राम स्टोरी।

शादी की रस्मों की बात करें तो 9 फरवरी को हल्दी, मेंहदी और संगीत है। 10 फरवरी को शादी के बाद 11 फरवरी को रिसेप्शन है। जल्द ही दिल्ली में भी दोनों रिसेप्शन होस्ट करेंगे।

आपको बता दें काम्या पंजाबी की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से काम्या की 10 साल की बेटी आरा है। वहीं शलभ का भी एक 11 साल का बेटा ईशान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन