1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र में सरकार का सख्त पहरा, कैसी होगी टीवी सीरियल की शूटिंग?

कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र में सरकार का सख्त पहरा, कैसी होगी टीवी सीरियल की शूटिंग?

 Published : Apr 15, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 12:44 pm IST

हम सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाई गई कर्फ्यू-लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों में टीवी सीरियल की शूटिंग बाधित हो रही है। पिछले साल की तरह, अगले 15 दिनों के लिए सभी शूटिंग रद्द कर दी गई है।

Coronavirus, tv serials, - India TV Hindi
कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र में सरकार का सख्त पहरा, कैसी होगी टीवी सीरियल की शूटिंग? Image Source : STAR BHARAT AND COLORS TV

हम सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाई गई कर्फ्यू-लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों में टीवी सीरियल की शूटिंग बाधित हो रही है। पिछले साल की तरह, अगले 15 दिनों के लिए सभी शूटिंग रद्द कर दी गई है और यह कहने की जरूरत नहीं है कि इससे बहुत से लोगों की जिंदगी आर्थिक रूप से प्रभावित होंगे। हालांकि, सभी शो इसके लिए तैयार नहीं है। कई टीवी सीरियल के निर्माता अपने शो की शूटिंग मुंबई से दूर जारी रखने के प्लान बना रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि 'गुम हैं किसी के प्यार में' और कुछ एकता कपूर के शो हैदराबाद और गोवा में शिफ्ट हो रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट बताती है कि 'नमक इश्क का' क्रू और कलाकारों को भी हैदराबाद जाना पड़ेगा। नामक इश्क का के अलावा एक और शो 'इमली' को भी अस्थायी रूप से हैदराबाद ट्रांसफर किया जा रहा है।

ये शो हैदराबाद के रामोजी फिल्म स्टूडियो में शूट किए जाएंगे। संबंधित शो के कलाकारों और क्रू के जल्द ही हैदराबाद जाने की उम्मीद की जा रही है। 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते देश भर में खौफ का माहौल है। बुधवार को कोरोना के लगभग 2 लाख तक केस आए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्य़ू लगाने की अटकलें चल रही हैं। महाराष्ट्र में पहले ही सरकार सख्त हो गई है। अब ऐसे में टीवी सीरियल्स की शूटिंग काफी प्रभावित होने वाली है। लोगों के मनोरंजन का साधन बने टीवी सीरियल्स की शूटिंग के साथ कई लोगों की रोजी रोटी भी चलती है। शूटिंग के बंद होने से इनके रोजमर्रा पर भी असर पड़ेगा।

यहां पढ़ें

मेजर के टीजर को 2 दिन में मिले 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

उर्वशी रौतेला ने की अपील: उत्सव के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

म्यूजिक वीडियो 'हवा करदा' में गौरव बजाज के साथ दिखाई देंगी शमा सिकंदर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन