1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोरोना मरीजों के लिए लखनऊ और पटना में गुरमीत चौधरी खोलेंगे अस्पताल

कोरोना मरीजों के लिए लखनऊ और पटना में गुरमीत चौधरी खोलेंगे अस्पताल

 Published : Apr 25, 2021 10:55 pm IST,  Updated : Apr 25, 2021 10:55 pm IST

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर रविवार को घोषणा की कि वह देश में कोविड रोगियों की मदद के लिए पटना और लखनऊ में अस्पताल खोलेंगे। अपने पोस्ट में, अभिनेता का कहना है कि अस्पतालों में 'अति आधुनिक' सुविधाएं और 1000 बेड होंगे।  

Gurmeet Chaudhary- India TV Hindi
कोरोना मरीजों के लिए लखनऊ और पटना में गुरमीत चौधरी खोलेंगे अस्पताल Image Source : INSTAGRAM/GURMEET CHAUDHARY

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर रविवार को घोषणा की कि वह देश में कोविड रोगियों की मदद के लिए पटना और लखनऊ में अस्पताल खोलेंगे। अपने पोस्ट में, अभिनेता का कहना है कि अस्पतालों में 'अति आधुनिक' सुविधाएं और 1000 बेड होंगे।

वह बाद में अन्य शहरों में अधिक अस्पताल खोलेंगे।

"मैंने तय किया है कि मैं पटना और लखनऊ में आम आदमी के लिए अल्ट्रा मॉडर्न 1000 बिस्तरों का अस्पताल खोलूंगा। बाद में अन्य देशों में खोला जाएगा। आपके आशीर्वाद और समर्थन की आवश्यकता है। जय हिंद। विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा।" 

अभिनेता देश भर में कोविड रोगियों की मदद कर रहे हैं और अपने प्लाज्मा और ऑक्सीजन की जरूरतों के साथ-साथ बिस्तरों को व्यवस्थित करने में मदद कर रहे हैं।

वह और उनकी पत्नी, अभिनेत्री देबिना बनर्जी पिछले साल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और हाल ही में प्लाज्मा भी दान किया है। वे अपने प्रशंसकों से भी प्लाज्मा दान करने का आग्रह करते रहे हैं।

अभिनेता ने एक विशेष टीम भी बनाई है और सोशल मीडिया पर नंबर पोस्ट किए हैं ताकि लोग उनतक आसानी से पहुंच सकें, जब उन्हें दवाओं या कोविड से संबंधित किसी अन्य चीज की आवश्यकता हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन