1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी के राम-सीता शादी की सालगिरह पर जाएंगे अयोध्या, गुरमीत ने ट्वीट कर दी जानकारी

टीवी के राम-सीता शादी की सालगिरह पर जाएंगे अयोध्या, गुरमीत ने ट्वीट कर दी जानकारी

 Published : Feb 16, 2021 12:04 am IST,  Updated : Feb 16, 2021 12:09 am IST

'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाने वाले सितारे गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक बार फिर से सुर्खियों में है। इसकी वजह हाल ही में गुरमीत द्वारा किया गया ट्वीट है जिसका कनेक्शन अयोध्या से जुड़ा हुआ है।

gurmeet and debina - India TV Hindi
राम और सीता के भेस में गुरमीत-देबिना  Image Source : INSTAGRAM/GURUCHOUDHARY

टीवी के मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण में राम और सीता का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आने वाले रियल लाइफ कपल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। ये कोई और नहीं बल्कि आपके चहेते सितारे गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हैं। ​हाल ही में गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसकी वजह इस पोस्ट का कनेक्शन अयोध्या से जुड़ा होना है। 

करणवीर बोहरा ने तीसरी बेटी का रखा है अनोखा नाम, दिखाई पहली झलक

दरअसल, आज यानी 15 फरवरी को गुरमीत और देबिना अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर गुरमीत ने एक ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है। गुरमीत ने इस खुशी के मौके पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सालगिरह के मौके पर इस बार वो राम की नगरी अयोध्या जाएंगे।

 

Bigg Boss 14: फिनाले वीक के पहले दिन RJ के मुश्किल सवाल, देखिए किसने दिया क्या जवाब

इस ट्वीट के अलावा गुरमीत ने शादी की सालगिरह की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। गुरमीत ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी माय लव!!! ऐसे कई साल खूबसूरत यादें बनकर हमारे जीवन में आए। प्यार के हर लम्हे को याद करते हुए। मुझे कम्पलीट करने की लिए थैंक यू।'

 

'केसरी' एक्टर संदीप नाहर ने की खुदकुशी, फेसबुक पर वीडियो शेयर करके वजह भी बताई थी

इससे पहले कपल ने 14 फरवरी को बेहद खास अंदाज में वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया था, जिसकी रोमांटिक फोटोज और वीडियोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो उनके फैन्स को बेहद पसन्द आई थी। 

आपको बता दें, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी रामायण सीरियल में एक साथ नजर आए थे। इस सीरियल के दौरान ये दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन