1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने जीता लोगों का दिल, इस तरह किया इंप्रेस

रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने जीता लोगों का दिल, इस तरह किया इंप्रेस

 Published : Apr 21, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 11:47 am IST

रामायण के दोबारा टेलिकास्ट में लोगों को सभी किरदार बहुत पसंद आए हैं।लक्ष्मण उर्फ सुनील लहरी ने फैन्स को इस तरह इंप्रेस किया है।

sunil lahri- India TV Hindi
सुनील लहरी Image Source : TWITTER

लॉकडाउन के चलते जनता के मनोरंजन के लिए रामानंद सागर की रामायण का दोबार टेलिकास्ट किया गया था। सभी ने इसका खूब लुफ्त उठाया है। लोग रामायण का एपिसोड देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी राय भी शेयर करते थे। वैसे तो लोगों को सारे ही किरदार बहुत पसंद आए हैं लेकिन जिसने सबसे ज्यादा लोगों का दिल जीता है वह लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) हैं। राम के साथ-साथ लक्ष्मण के किरदार की भी बहुत तारीफ हुई है। सुनील सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से भी जुड़े रहे हैं। उनपर कई मीम्स बनाए गए जिस तरह से उन्होंने सभी चीजों को पॉजिटिव लिया उसने फैन्स का दिल जरुर जीता है। आइए आपको उनके इसी तरह के जवाबों के बारे में बताते हैं।

फैन्स ने दी टीवी से दूर बैठने की सलाह:

सुनील लहरी ने मेघनाथ वध देखते हुए एक फोटो शेयर की थी। जिसपर एक फैन ने कमेंट किया- इतना आगे बैठकर टीवी देखना आंखों के लिए अच्छा नहीं होता है प्लीज थोड़ा पीछे हो जाइए। सुनील लहरी ने इसका जवाब में कहा- आपने बिल्कुल सही कहा मैं इतना आगे बैठकर नहीं देखता हूं परंतु मेरे चाहने वालों की इच्छा थी कि मैं रामायण देखते हुए फोटो भेजूं इसलिए मुझे इसके लिए इतना पास बैठना पड़ा। आपकी इस चिंता के लिए बहुत धन्यवाद।

मीम्स का जवाब:
रामायण के पूरे टेलिकास्ट में अगर सबसे ज्यादा किसी पर मीम्स बने हैं तो वह लक्ष्मण के किरदार पर हैं। मीम्स को सुनील लहरी ने पॉजिटिवली लिया। सुनील लहरी ने कोईमोई से बातचीत में कहा था-मुझे बहुत सारे लोगों ने मीम्स भेजे हैं। मेरे भाई के बच्चे भी मुझ पर बने मीम्स भेजते हैं। मुझे यह अच्छा लगता है और मजा भी आ रहा है। कहा गया है, अगर आप मशहूर हैं तो आप पर मीम्सी बनाए जाते हैं। मैं मीम्स का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

क्या रामायण की 'सीता' का ये अवतार देखा है आपने? यहां देखिए दीपिका चिखलिया की 10 अनदेखी तस्वीरें

पुरानी फोटोज ने जीता दिल:
सुनील लहरी ने अपनी कुछ पुरानी फोटोज शेयर की थी। जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई थीं। कुछ फैन्स ने तो कमेंट में कहा था वह किसी मॉडल से कम नहीं थे।

अब ऐसे दिखते हैं रामायण के लव कुश, एक ने एक्टिंग छोड़ चुनी ये नौकरी

फैन्स को शुक्रिया कहना:
सुनील लहरी ने फैन्स को इतने प्यार के लिए हमेशा शुक्रिया कहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करके फैन्स को इतना मोटिवेट करने के लिए शुक्रिया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  मेरे सभी शुभचिंतकों को मेरे चाहने वाले और मेरे काम की तारीफ करने वालों को बहुत सारा प्यार। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन