1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'हिचकी' फेम एक्ट्रेस लीना आचार्य का निधन, रोहन मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

'हिचकी' फेम एक्ट्रेस लीना आचार्य का निधन, रोहन मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

 Published : Nov 22, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 12:44 pm IST

लीना करीब डेढ़ साल से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद टीवी जगत में शोक की लहर है।

leena acharya passed away- India TV Hindi
किडनी फेल होने से लीना आचार्य का हुआ निधन Image Source : INSTAGRAM: @LEENA_ACHARYA20

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस लीना आचार्य का किडनी फेल होने से निधन हो गया है। वो करीब डेढ़ साल से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद टीवी जगत में शोक की लहर है। उनके को-स्टार रह चुके एक्टर रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। 

रोहन मेहरा ने लीना आचार्य की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मैम। पिछले साल यही वक्त था, जब हमने 'क्लास ऑफ 2020' (वेब सीरीज) की शूटिंग की थी। आपको हमेशा याद करूंगा।"

leena acharya
Image Source : INSTAGRAM STORYरोहन मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार, लीना दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी मां ने उन्हें किडनी डोनेट की थी, लेकिन वह जिंदगी से जंग हार गईं। उन्होंने 'सेठजी', 'आपके आ जाने से' और 'मेरी हानिकारक बीवी' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। 

लीना ने आखिरी बार 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट पोस्ट शेयर किया था। गुलाबी रंग की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, कुछ दिनों पहले उन्होंने मौत को लेकर एक पोस्ट साझा किया था, "'चंद सांसें ही हैं जो उड़ा ले जाएंगी और इससे ज्यादा मौत क्या ले जाएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन