1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 Published : Sep 12, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 08:44 pm IST

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।

himani shivpuri- India TV Hindi
हिमानी शिवपुरी Image Source : INSTAGRAM/HSHIVPURI

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। वो डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के होली स्पिरिट अस्पताल में इलाज करा रही हैं। हिमानी शिवपुरी सीरियल हप्पू की उलटन पलटन में कटोरी देवी के किरदार में नजर आती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है।

शिवपुरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “डॉक्टरों ने सलाह दी कि मुझे होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए क्योंकि मैं 60 साल की हूं और मुझे मधुमेह है। इसलिए आज सुबह मैं अस्पताल में भर्ती हो गई।” 

हाल ही में कॉमेडी शो ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ की शूटिंग शुरु करने वाली शिवपुरी ने कहा कि सेट पर पूरी सावधानी बरतने के बाद भी उन्हें नहीं पता कि वे कैसे संक्रमित हो गईं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मुझे कोविड-19 कैसे हुआ।"

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- गुड मॉर्निंग। यह आप सभी को बताने के लिए हैं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वह अपना टेस्ट करवा लें।

शो में कमना पाठक, योगेश त्रिपाठी, जहारा सेठीवाला, संजय चौधरी और विश्वनाथ चटर्जी सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं। हाल ही में शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

हप्पू की उलटन पलटन की बात करें तो यह शो की कहानी एक पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपने बच्चों, मां और पत्नी से बहुत प्यार करता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमानी शिवपुरी एक एड शूट के लिए गईं थी। जिसके बाद उन्हें कोरोना के लक्षण डेवलेप हो गए थे उन्होंने तुरंत अपना टेस्ट करवा लिया।

हिमानी शिवपुरी एक फेमस बॉलीवुड और टेलिविजन एक्ट्रेस हैं। वह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा हम आपके हैं कौन, कोयला, परदेस, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन