1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्यूटनेस से जीता हर किसी का दिल

इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्यूटनेस से जीता हर किसी का दिल

 Published : Jun 23, 2021 08:08 am IST,  Updated : Jun 23, 2021 08:18 am IST

आदित्य नारायण ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर करके सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। 

इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्यूटनेस से जीता हर किसी का दिल- India TV Hindi
इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्यूटनेस से जीता हर किसी का दिल Image Source : INSTAGRAM/ADITYANARAYANOFFICIAL

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। हाल में भी आदित्य ने अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब अपने बचपन की तस्वीर शेयर करके सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। उनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो रहे हैं।

बचपन की कई तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा, " मैं कई छोटे" 

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी

छोटे बाल कलाकार के रूप में आदित्य नारायण परदेस और जब प्यार किसी होता है जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। 

आदित्य नारायण की इस तस्वीरों को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं। टीवी स्टार रवि दुबे लिखते है, 'छोटा बच्चा जानकर हमें...' वहीं विक्रम मैसी लिखते हैं- नानू साहब।

हाल में आदित्य नारायण ने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे थे। 

तापसी पन्नू की शाबाश मिठू को अब राहुल ढोलकिया नहीं श्रीजीत मुखर्जी करेंगे निर्देशित

आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर करीब 2 माह पहले की थी। जिसमें  उनका बढ़ा हुआ पेट साफ नजर आ रहा है। 

दूसरी तस्वीर में आदित्य अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 15 जून की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मुझे डिजर्व नहीं करते मेरे इस समय में'।  

आदित्य नारायण के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैन्स के साथ-साथ सिलेब्रिटी भी काफी काफी हैरान हो गए है। एक्टर विक्रांत मैसी, जाकिर खान, हिमांशु मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किए।

बता दें कि आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। आदित्य की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। हालांकि वह अब बिल्कुल ठीक हो गए है और उन्होंने इंडियन आइडल के सेट पर भी वापसी कर ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन