1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol 12: इस कंटेस्टेंट ने कुमार सानू का गाया ऐसा गाना कि भड़क गए फैंस, कहा: अच्छे-खासे सॉन्ग को बर्बाद कर दिया...

Indian Idol 12: इस कंटेस्टेंट ने कुमार सानू का गाया ऐसा गाना कि भड़क गए फैंस, कहा: अच्छे-खासे सॉन्ग को बर्बाद कर दिया...

 Published : May 24, 2021 08:38 am IST,  Updated : May 24, 2021 08:38 am IST

कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया ने दूसरे कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के साथ 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' गाना गाया। ये गाना कुमार सानू ने गाया है, लेकिन जिस तरह से शनमुख ने अपनी आवाज में इस गाने को पेश किया, वो दर्शकों को पसंद नहीं आया।

indian idol 12 shanmukhapriya netizens slam her performance- India TV Hindi
Indian Idol 12: इस कंटेस्टेंट ने कुमार सानू का गाया ऐसा गाना कि भड़क गए फैंस, कहा: अच्छे-खासे सॉन्ग को बर्बाद कर दिया...   Image Source : TWITTER: @AASHUTO94652437

पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया को शो से बाहर निकालने की मांग हो रही है। इसकी वजह सिंगर कुमार सानू का गाया गाना बताया जा रहा है। वहीं, ट्विटर पर #indianidol ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि इस वीकेंड एपिसोड में कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौर गेस्ट बनकर पहुंचे। 

इन मेहमानों के सामने कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया ने दूसरे कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के साथ 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' गाना गाया। ये गाना कुमार सानू ने गाया है, लेकिन जिस तरह से शनमुख ने अपनी आवाज में इस गाने को पेश किया, वो दर्शकों को पसंद नहीं आया।

अनुराधा पौडवाल ने बताया 'धक धक' गाने के आउच का दिलचस्प किस्सा, जानें क्यों दिया माधुरी दीक्षित को क्रेडिट?

फैंस भड़के हुए हैं और उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अच्छे-खासे गाने को बर्बाद कर दिया। 

यहां देखिए यूजर्स के ट्वीट:

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन