1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इशिता दत्ता लॉकडाउन में अपने पसंदीदा काम करने का ले रहीं हैं आनंद

इशिता दत्ता लॉकडाउन में अपने पसंदीदा काम करने का ले रहीं हैं आनंद

 Written By: IANS
 Published : Jul 07, 2020 07:42 am IST,  Updated : Jul 07, 2020 07:42 am IST

इशिता दत्ता इन दिनों अपने फेवरेट काम पेंटिंग और स्केचिंग का आनंद ले रही हैं। साथ ही कुकिंग भी कर रही हैं।

ishita dutta- India TV Hindi
इशिता दत्ता Image Source : INSTAGRAM/ISHIDUTTA

अभिनेत्री इशिता दत्ता पेंटिंग और स्केचिंग जैसे अपने पसंदीदा काम करने का आनंद ले रही हैं। उन्होंने बताया, "मैं स्केचिंग और पेंटिंग कर रही हूं। ये मेरे पसंदीदा काम हैं। मैं अपने पसंदीदा शो ऑनलाइन देख रही हूं और अपना कुकिंग कौशल भी आजमा रही हूं। यह वाकई बहुत खुशी की बात है कि आप जिन चीजों से प्यार करते हैं, उन्हें करने के लिए समय निकाल पा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे आजकल कुकिंग कम करने के लिए कहा जा रहा है क्योंकि मेरे बनाए लजीज खाने के कारण घर में सब लोगों का वजन बढ़ रहा है, इसलिए इसे मैं एक तारीफ के रूप में लेती हूं। हां, मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ रेस्तरां जाना बहुत मिस करती हूं।"

वह जानती हैं कि इस समय लोगों के लिए घर पर रहना बहुत जरूरी है। इसे लेकर उन्होंने अपील की कि "कृपया आप सब घर पर रहें और सुरक्षित रहें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन