1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बेहद 2' के सेट पर जेनिफर विंगेट को लगी चोट, शिविन नारंग ने ऐसे बचाई जान

'बेहद 2' के सेट पर जेनिफर विंगेट को लगी चोट, शिविन नारंग ने ऐसे बचाई जान

 Published : Dec 13, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 07:06 pm IST

'बेहद 2' के सेट पर शूट के दौरान माया उर्फ जेनिफर विंगेट को चोट लग गई है। जेनिफर की जान उनके को-स्टार शिविन नारंग ने बचाई।

beyhadh 2- India TV Hindi
बेहद 2

लोगो का फेवरेट शो बेहद सीजन 2 के साथ शुरू हो गया है। बेहद 2 को भी फैन्स उतना ही प्यार दे रहे हैं। इसकी कहानी और मेन लीड जेनिफर विंगेट, शिविन नारंग और आशीष चौधरी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। अपनी परफार्मेंस से सभी का दिल जीतने वाली जेनिफर विंगेट के फैन्स के लिए एक दुखी खबर है। जेनिफर और शिविन को सेट पर शूटिंग के दौरान चोट लग गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर जेनिफर और शिविन शूट कर रहे थे। सीक्वेंस में जेनिफर को कंस्ट्रक्शन लिफ्ट का इस्तेमाल करना था लेकिन जब लिफ्ट नचे जाने लगी तब उनकी हारनेस बीच में अटक गई। जिसकी वजह से वह लिफ्ट के साथ खिंचती चली गई।

उस समय शिविन ने जेनिफर की गिरने से बचाया। इस दौरान उनके हाथों में लग गई वहीं जेनिफर को भी काफी चोट लगी है। ये सब होने के बावजूद दोनों ने शूट को चालू रखने का फैसला लिया।

शिविन ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा- यह हमारा साथ में पहला आउटडोर शूट था। मैं इस शूट के लिए बहुत एक्साइटिड था। इस सीक्वेंस में जेनिफर को लिफ्ट में होना था। इस तरह के शूट में प्रोडक्शन टीम बहुत सावधानियां बरतती है। मगर जेनिफर की हारनेस अटक गई और वह लिफ्ट के साथ नीचे जाती गईं।

आपको बता दें बेहद के सीजन 2 में माया का और डरावना और खूंखार रुप देखने को मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन