1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. काम्या पंजाबी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

काम्या पंजाबी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

 Published : Feb 09, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 10:59 pm IST

काम्या पंजाबी की बॉयफ्रेंड शलभ से सगाई हो गई है।  इसके साथ ही काम्या के हल्दी की तस्वीरें सामने आ गई है। देखें तस्वीरें।

Kamya punjabi- India TV Hindi
Kamya punjabi

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काम्या ने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सगाई कर ली है। सगाई की रस्म घरवालों के साथ गुरुद्वारे में हुई है। इसके साथ ही काम्या की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई है।जिसमें घरवालों उन्हें हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

काम्या के हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरें में काम्या के घरवाले उन्हें हल्दी लगा रहे हैं। काम्या येलो कलर के आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। 

शलभ ने काम्या को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया उसके बाद अंगूठी पहनाई। फोटोज में दोनों गुरुद्वारे में माथा टेकते हुए भी नजर आए। कई सेलिब्रिटीज ने काम्या की फोटोज पर कमेंट करके शुभकामनाएं दी।

काम्या और शलभ 10 फरवरी को शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रस्मों की शुरूआत माता की चौकी से हुई है। काम्या ने माता की चौकी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- शुभमंगलकशा का सेलिब्रेशन शुरू हुआ। जय माता दी।

कुछ दिन पहले काम्या ने अपनी बैचलर पार्टी की फोटोज शेयर की थी। इस पार्टी में काम्या काफी हटके लुक में नजर आई थी। उन्होंने रेड स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने नोस रिंग पहनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन