1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के जन्मदिन पर दोस्तों और फैंस ने लगाई बधाई संदेशों की झड़ी

कपिल शर्मा के जन्मदिन पर दोस्तों और फैंस ने लगाई बधाई संदेशों की झड़ी

 Published : Apr 02, 2021 11:18 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 11:43 am IST

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का आज जन्मदिन है। कपिल 40 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर इंडस्ट्री में उनके दोस्तों और फैंस की तरफ से बधाई संदेश आ रहे हैं।

kapil sharma- India TV Hindi
 कपिल शर्मा के जन्मदिन पर दोस्तों और फैंस ने लगाई बधाई संदेशों की छड़ी Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का आज जन्मदिन है। कपिल 40 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस की तरफ से बधाई संदेश आ रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन पर बधाइयों की झड़ी लगा चुके हैं। कपिल के फैंस उन्हें अलग अलग तरह से याद करते हुए जन्मदिन की बधाई संदेश दे रहे हैं। कपिल को बधाई देने में सेलेब्स का भी नाम जुड़ गया है। भारती सिंह से लेकर गुरु रंधावा तक ने कपिल को जन्मदिन की बधाई दी है। 

सेलेब्स ने दी कपिल शर्मा को जन्मदिन की बधाई

गुरु रंधावा ने कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ अपनी तस्वीर को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। गुरु ने लिखा, ''जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं पाजी, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आने वाला दिन खुशियों से भरा हो।''

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपनी और कपिल के साथ की चंद तस्वीरों को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। भारती ने कपिल के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर कर लिखा, ''आपका जन्मदिन पर आपके अद्भुत गुणों पहचान बताने का सबसे सही समय है।, आप मेरे समर्थक हैं, मेरे रक्षक हैं, मेरे भाई हैं। मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं! जन्मदिन मुबारक भाई! कॉमेडी के बादशाह हम आपको प्यार करते हैं।''

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने भी कपिल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई संदेश दिए हैं। रितेश ने कपिल का केरिकेचर शेयर कर लिखा, ''आप हमेशा सबको हसाते रहे। ईश्वर आप को लम्बी आयु दे, सेहतमंद रखें, सदैव ख़ुश रखें। आपको जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।''

देखें फैंस की तरफ कपिल को दिए गए बधाई संदेश

कपिल शर्मा के एक फैन ने उनका स्केच ड्रॉ कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। फैन ने स्केच शेयर कर लिखा, ''कमेडी किंग को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।''

दूसरे फैन ने कपिल शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, टैलेंटेड, बॉलीवुड के स्टार और बेस्ट कॉमेडियन को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। 

देखें कपिल के लिए फैंस के बधाई संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन