1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लंबे समय बाद कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू से की मुलाकात, गोल्डन टेंपल में टेका माथा

लंबे समय बाद कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू से की मुलाकात, गोल्डन टेंपल में टेका माथा

 Published : Nov 12, 2020 10:28 am IST,  Updated : Nov 12, 2020 10:28 am IST

कपिल शर्मा ने कई दिनों बाद नवजोत सिंह सिद्धु से मुलाकात की। उन्होंने इस खास पल को कैमरे में कैद कर लिया।

kapil sharma meets navjot singh sidhu- India TV Hindi
कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू ने की मुलाकात  Image Source : INSTAGRAM

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अमृतसर में हैं। उन्होंने गोल्डन टेंपल के दर्शन किए, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही 'द कपिल शर्मा शो' में जज की भूमिका निभा चुके नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात की और उनके साथ लंच का लुत्फ उठाया। 

कपिल शर्मा ने कई दिनों बाद नवजोत सिंह सिद्धु से मुलाकात की। उन्होंने इस खास पल को कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "नवजोत सिंह सिद्धू पाजी से मिलना और लंबे समय बाद पराठे खाना.. आपके प्यार और एक्स्ट्रा मील के लिए शुक्रिया पाजी।"

आखिर क्यों कपिल शर्मा का शो छोड़ने की कृष्णा अभिषेक ने दे डाली धमकी? जानें इसके पीछे की असली वजह

नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सोशल मीडिया पर कपिल के साथ हंसी-खुशी के पल बिताते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। 

नवजोत सिंह सिद्धू जब कपिल के शो में जज की भूमिका निभाते थे, तब से उनकी कपिल के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग है। उनकी शायरी का अंदाज और ठोको ठोको जैसे पंच आज भी फेमस है। अब कपिल के शो में अर्चना पूरन सिंह जज बनती हैं। 

कपिल शर्मा ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में भी माथा टेका। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के महीनों बाद कपिल ने अपने शो की शूटिंग शुरू की है। सेट पर कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन