1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉमेडियन कपिल शर्मा इस महंगी कार के साथ आए नजर

कॉमेडियन कपिल शर्मा इस महंगी कार के साथ आए नजर

 Published : Aug 19, 2019 11:12 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 12:07 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा से बेबीमून मना कर लौटे हैं।

कपिल शर्मा- India TV Hindi
कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा से बेबीमून मना कर लौटे हैं। कपिल और उनकी पत्नी की कनाडा से कई फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी लेकिन हाल ही में कपिल की एक फोटो ने तहलका मचा दिया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कपिल की इस फोटो ने तहलका मचाया।

दरअसल बात यह थी कि कपिल शर्मा ने महंगी कार बेंटले के साथ पोज देते हुए फोटो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की। कपिल की यह फोटो वायरल होते ही लोग ऐसे कयास लगाने लगे कि कपिल ने इतनी महंगी कार खरीदी है या बस ऐसे ही पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही में दोनों बेबीमून के लिए कनाडा गए हुए थे। कपिल और गिन्नी ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। जिसके बाद कपिल ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, इस पार्टी में टीवी के बड़े स्टार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:

मलाइका अरोड़ा के इस क्यूट फोटो पर अर्जुन का रिएक्शन देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, कार्तिक आर्यन भी अक्षय कुमार की तरह गुदगुदाने को तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन