मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पार्टी, फंक्शन, एयरपोर्ट या सोशल मीडिया दोनों हमेशा साथ ही नजर आते हैं। एक बार फिर से इस पावर कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रोमांस का ऐसा तड़का लगाया है जिसे देखने बाद कोई भी कहेगा यह है परफेक्ट कपल। हाल में मलाइका ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से एक क्यूट सी फोटो शेयर की और उस पर अर्जुन का रिएक्शन काफी मजेदार था।
Related Stories
पूरा मामला यह था कि मलाइका ने रविवार के दिन अपनी एक प्यारी सी फोटो शेटर की। मलाइका की यह फोटो ब्लैक और व्हाइट है साथ ही इस फोटो में मलाइका डॉग के साथ नजर आ रही हैं। मलाइका अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा 'हैप्पी संडे'। इस फोटो पर अर्जुन ने भी काफी दिलचस्प कमेंट किया। अर्जुन ने लिखा कि 'फोटोग्राफर में जरूर कुछ तो बात है जो इतनी अच्छी फोटो क्लिक की'। इसके बाद अर्जुन ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वह टेबल के सहारे बैठे हैं और स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन की इस फोटो पर मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा कि ''मुझे कहना पड़ेगा कि सच में फोटोग्राफर काफी टैलेंडेट है''।
बता दें कि अर्जुन ने अपनी इस फोटो को मेलबर्न को टैग किया है। ऑस्ट्रेलिया में दोनों हाल ही में फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अटेंड किया था। मलाइका और अर्जुन ने साथ में इस अवार्ड्स शो अटेंड किया था और इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड फिल्म्स को रिप्रेजेंट किया।
Also Read:
क्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं जाह्नवी कपूर, इस स्टार संग आ सकती हैं नजर!
जेठ की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस लुक में नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रही हैं ये Photos