1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने शेयर किया बेटी अनायरा का क्यूट डांसिंग वीडियो, यहां देखें

कपिल शर्मा ने शेयर किया बेटी अनायरा का क्यूट डांसिंग वीडियो, यहां देखें

 Published : Mar 04, 2021 12:20 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 01:00 pm IST

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी बेबी अनायरा की तस्वीरों और वीडियो को अपने चाहने वालों के बीच शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपिल ने अनायरा की डांस करते हुए वीडियो को शेयर किया है।

kapil sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM/KAPILSHARMA

कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी बेटी अनायरा का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। कपिल शर्मा अक्सर अपनी बेटी के साथ खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते रहते हैं। कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी अनायरा का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी बेटी हनी सिंह के गाने जिंगल बेल्स की धुन पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। प्रिंटेड ब्लू नाइट सूट में अनायरा काफी क्यूट लग रही हैं, इस दौरान अनायरा ताली बजाती भी नजर आ रही हैं। 

देखें अनायरा का वीडियो

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में शादी के बंधन में बंधे। कपल ने 10 दिसंबर, 2019 को अपने पहले बच्चे अनायरा का वेलकम किया। एक बार फिर कॉमेडियन अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल कपिल अपना शो नहीं कर रहे हैं और अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

कपिल शर्मा अक्सर अपनी एक्टिविटी के जरिए खबरों का हिस्सा रहते हैं। हाल ही में कपिल को व्हील चेयर पर देखा गया था, जिसके बाद कपिल के फैंस इसकी वजह जानने के लिए उत्सुक नजर आए। तस्वीरों में एक शख्स पीपीई किट पहनकर उन्हें ले जाता दिखा। लोग हैरान रह गए कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि कपिल शर्मा को व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। अब इसकी वजह सामने आई तो पता चला कि कपिल शर्मा उस दिन व्हीलचेयर पर क्यों नजर आए थे। कपिल शर्मा ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में इसका कारण बताया है। कपिल ने बताया कि जिम में उन्हें बैक इंजरी हो गई थी जो कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी। आपके कंसर्न के लिए थैंक्यू। 

कपिल शर्मा हाल ही में बेटे के पिता बने हैं, कपिल ने ये गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। कपिल और गिन्नी दूसरी बार माता-पिता बने तब कॉमेडियन ने ट्वीट किया था, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।"

यहां पढ़ें

सिंगर श्रेया घोषाल बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई फिल्म 'बुलबुल तरंग' की घोषणा की

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पूरी रात चला आईटी का सर्च ऑपरेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन