1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा को कॉमेडी के अलावा म्यूजिक का भी है शौक, गिटार बजाते हुए शेयर किया वीडियो

कपिल शर्मा को कॉमेडी के अलावा म्यूजिक का भी है शौक, गिटार बजाते हुए शेयर किया वीडियो

 Published : Jan 29, 2020 06:57 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 06:57 am IST

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बेहद शानदार गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।

kapil sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीत लेते हैं। उनके शो में आया हर शख्स हंसते हुए वहां से जाता है। कपिल को अपने शो में कॉमेडी के साथ कई बार गाते हुए भी देखा गया है। कपिल काफी अच्छा गाते हैं। उनका एक हिडन टैलेंट भी है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है। कपिल बहुत अच्छा गिटार भी बजाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गिटार बजाते हुए एक वीडियो शेयर की है जो वायरल हो रही है।

कपिल शर्मा वीडियो में गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सेल्फ एंटरटेनमेंट। कपिल का यह वीडियो दुबई का है। वीडियो 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और फैन्स कमेंट करके कपिल की तारीफ कर रहे हैं।

कपिल शर्मा को शो को काफी पसंद किया जाता है। भारत के साथ बाकि देशों में भी उनके शो को सराहना मिली है। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते हैं। जहां कपिल और उनकी पूरी टीम सेलिब्रिटीज के साथ मस्ती करती है।

आपको बता दें कपिल शर्मा कुछ समय पहले बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो शेयर की थी। कपिल ने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है। कपिल और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन