1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ अक्षय कुमार को दिया 'वेकअप चैलेंज', कहा- हिम्मत है तो आओ सुबह 3 बजे

कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ अक्षय कुमार को दिया 'वेकअप चैलेंज', कहा- हिम्मत है तो आओ सुबह 3 बजे

 Published : Dec 04, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 01:26 pm IST

कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर अक्षय कुमार को वेकअप चैलेंज दिया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सुबह 3 बजे आकर शूट करो।

kapil sharma wake up challenge to akshay kumar- India TV Hindi
कपिल शर्मा ने दिया अक्षय कुमार को चैलेंज।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म का प्रमोशन करने वाले हैं।कपिल और उनकी टीम सभी को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। कई बार वो स्टार्स की खिंचाई करते हैं तो कभी स्टार्स का शिकार बन जाते हैं। इस लिस्ट में पहला नाम अक्षय कुमार का आता है। हर बार अक्षय कुमार कपिल शर्मा के साथ उनकी टीम की भी खिंचाई करके जाते हैं। इस बार कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को वेकअप चैलेंज दिया है।

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपनी टीम के साथ बैठकर अक्षय कुमार को वेकअप चैलेंज रहे हैं। वीडियो में कपिल कहते हैं- इस समय सुबह के 3 बज रहे है और अक्षय पाजी हमारा चैलेंज है आपको। आपने पिछली बार हमे सबहु 6 बजे उठाया था, इस बार हम 3 बजे जाग रहे हैं हिम्मत है तो आओ, हम लोग जाग रहे हैं। जिसके बाद भारती सिंह कहती हैं- आप गुड न्यूज लेकर जल्दी आओ।

वीडियो शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा- कपिल शर्मा शो की टीम की तरफ से अक्षय कुमार आपको वेकअप चैलेंज। हम सबहु 3 बजे शूट करने के लिए तैयार हैं। गुड न्यूज के साथ जल्दी आओ।

आपको बता दें अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अक्षय इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन