1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण कुंद्रा को एक्स गर्लफ्रेंड कृतिका कामरा के साथ देख यूज ने किया ये कमेंट, एक्टर ने दिया जवाब

करण कुंद्रा को एक्स गर्लफ्रेंड कृतिका कामरा के साथ देख यूज ने किया ये कमेंट, एक्टर ने दिया जवाब

 Published : May 12, 2020 01:03 pm IST,  Updated : May 12, 2020 01:05 pm IST

'कितनी मोहब्बत है' फेम करण कुंद्रा और कृतिका कामरा आज शाम 6 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आने वाले हैं।

karan kundra- India TV Hindi
करण कुंद्रा, कृतिका कामरा और पूजा गौर Image Source : INSTAGRAM/KARAN KUNDRA

लॉकडाउन में सेलिब्रिटीज अपने फैन्स से  इंस्टाग्राम लाइव के जरिए जुड़ रहे हैं। फैन्स की डिमांड के बाद एक्स कपल करण कुंद्रा और कृतिका कामरा इंस्टाग्राम पर लाइव आने वाले हैं। करण और कृतिका के साथ पूजा गौर भी इन दोनों के साथ लाइव में नजर आएंगी। करण और कृतिका कितनी मोहब्बत में साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी आज भी लोगों को बहुत पसंद है। करण ने सोशल मीडिया पर कृतिका और पूजा के साथ फोटो शेयर की है जिस पर यूजर के कमेंट का करण ने जवाब देकर बोलती बंद कर दी है।

करण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-भारी डिमांड और जान की धमकी के चलते मैं और कृतिका कामरा शाम 6 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आने वाले हैं और गुज्जू पूजा गौर कमेंट्स में शामिल होंगी।

एक यूजर ने पोस्ट में करण को ट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने कमेंट किया- 3 लेडीज। करण ने उन्हें रिप्लाई किया- हा भाई। मुझे कोई दिक्कत नहीं है आप मुझे जो कह रहे हैं। बल्कि मुझे इसपर गर्व है। इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली महिला हैं।

आपको बता दें करण कुंद्रा वीजे अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था। कुछ दिन पहले आई खबरों के मुताबिक करण और अनुषा का ब्रेकअप हो गया है। मगर करण ने इन खबरों को अफवाह ठहराते हुए कहा- हम दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। बस कुछ दिनों के लिए साथ में नहीं रह रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन