1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण पटेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी मेहर की पहली तस्वीर

करण पटेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी मेहर की पहली तस्वीर

 Published : Dec 26, 2019 07:19 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 07:19 am IST

'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल कुछ दिन पहले ही पिता बने हैं। करण ने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है।

Karan patel shares first picture of daughter- India TV Hindi
करण पटेल ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर।

टीवी एक्टर करण पटेल और अंकिता भार्गव को इस साल सबसे बड़ी खुशी मिली है। दोनों इस साल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। फैन्स करण पटेल की बेटी की तस्वीर देखना चाहते थे और अब उनकी यह ख्वाहिश भी पूरी हो गई है। करण ने सोशल मीडिया पर बेटी मेहर की फोटो शेयर की है।

क्रिसमस के मौके पर करण और अंकिता ने बेटी की फोटो शेयर करके फैन्स को गिफ्ट दिया है। फोटो में करण ने मेहर को गोदी में उठा रखा है साथ में अंकिता खड़ी हैं। हालांकि फोटो में बेटी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। 

करण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी क्रिसमस रब दी मेहर।'

खतरों के खिलाड़ी 10: करण पटेल और करिश्मा तन्ना होंगे टॉप 3 में, ये सेलिब्रिटी जीतेगा शो!

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण पटेल आखिरी बार एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ नजर आए थे। हालांकि यह शो अब बंद हो गया है। जल्द ही करण पटेल स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले हैं।

'ये हैं मोहब्बतें' होने जा रहा है बंद, करण पटेल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन