1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' शो में हुई 'कर्ण' की मृत्यु, सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए इमोशनल पोस्ट

'महाभारत' शो में हुई 'कर्ण' की मृत्यु, सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए इमोशनल पोस्ट

 Published : May 11, 2020 09:01 pm IST,  Updated : May 11, 2020 09:01 pm IST

डीडी भारती पर पर टेलीकास्ट हो रहे सीरियल 'महाभारत'को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर रोज शो से जुड़े ट्वीट फैन्स करते हैं।

'महाभारत' शो में हुई...- India TV Hindi
'महाभारत' शो में हुई 'कर्ण' की मृत्यु, सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए इमोशनल पोस्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

मुंबई: लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने कई पुराने टीवी शोज को फिर से ऑनएयर किया। इसमें सबसे ज्यादा रामायण और महाभारत को पसंद किया गया। 90 के दशक में बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' ने खूब तारीफें बटोरी थीं, अब तीन दशक बाद भी लोगों ने इस सीरियल को उतना ही प्यार दिया है। फैन ये शो देखते हैं और सोशल मीडिया पर हर रोज अपने इमोशन और फीलिंग्स शेयर करते हैं। हाल ही में महाभारत सीरियल में कर्ण की मौत हुई।

कर्ण के मारे जाने से फैन्स काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लो कर्ण के मृत्यु के बारे में ट्वीट कर रहे हैं और अपने भाव जाहिर कर रहे हैं। लोग कर्ण को बेहतरीन योद्धा बता रहे हैं। बता दें, महाभारत में कर्ण का रोल पंकज धीर ने निभाया है। देखिए सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट-

शो मे कर्ण की मां कुंती उनके बाकी भाइयों को बताती हैं कि कर्ण को उन्होंने बताया था कि वो पांडव है और उन्हें उधर से ही युद्ध करना चाहिए था, लेकिन कर्ण ने कुंती से मना कर दिया था कि वो ये बात किसी को ना बताए। कर्ण ने कहा था कि ववो जब तक जिंदा है कौरवों की तरफ से लड़ेगा क्योंकि वो दुर्योधन के साथ छल नहीं कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन