1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महाभारत में जब अचानक 'जिंदा' हो गया था मरा हुआ सैनिक, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

महाभारत में जब अचानक 'जिंदा' हो गया था मरा हुआ सैनिक, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : May 08, 2020 06:36 pm IST,  Updated : May 08, 2020 07:20 pm IST

लॉकडाउन के दौरान लोग 'रामायण', 'महाभारत' जैसे कई पुराने कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।

Latest News Mahabharat War Scene Viral Dead Soldier news: महाभारत में जब अचानक 'जिंदा' हो गया था मरा- India TV Hindi
Latest News Mahabharat War Scene Viral Dead Soldier news: महाभारत में जब अचानक 'जिंदा' हो गया था मरा हुआ सैनिक, खूब वायरल हो रहा है वीडियो, लॉकडाउन के दौरान लोग 'रामायण', 'महाभारत' जैसे कई पुराने कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में दूरदर्शन पर फिर से बीआर चोपड़ा के महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है। 80-90 के दशक के इस सीरियल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कुछ दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक एपिसोड में कूलर दिखाई दिया था, जिसके बाद लोगों ने खूब मजेदार मीम्स बनाए थे। अब फिर से महाभारत का एक सीन वायरल हो रहा है। 

दरअसल, ये युद्ध का सीन है। इसमें भीष्म पितामह बाणशैय्या पर लेटे हुए हैं। इसी दौरान पीछे मरे हुए सिपाहियों में से एक सैनिक अचानक उठने लगता है, लेकिन उसे महसूस होता है कि शूटिंग चल रही है तो वो तुरंत वापस लेट जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान लोग 'रामायण', 'महाभारत' जैसे कई पुराने कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन में फिल्मों व टीवी शोज की शूटिंग फिलहाल प्रतिबंधित है, ऐसे में टीवी चैनलों पर पुराने कार्यक्रमों को ही दर्शकों के लिए पेश किया जा रहा है।

रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' ने तो इस दौरान सारे ही रिकॉर्ड तोड़ डाले। दूरदर्शन द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह दुनिया में सर्वाधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।